एक्ने के साथ एक सबसे बड़ी भ्रांति ये है कि लोगों को लगता है कि ये सिर्फ टीनएज में होते हैं। ऐसा समझा जाता है जैसे 25 की उम्र के बाद तो जैसे एक्ने की समस्या खत्म ही हो जाती है, पर ये होता नहीं है। कई लोग अडल्ट फीमेल एक्ने की समस्या से परेशान रहते हैं और कई को तो इतनी परेशानी होती है कि उनके चेहरे पर इसके कारण दाग भी पड़ जाते हैं। एडल्ट फीमेल एक्ने की समस्या बहुत आम है और इसके कारण कई बार हार्मोनल दवाएं भी खानी पड़ जाती हैं।
Dermafollix skin & hair transplant क्लीनिक की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर आंचल पंथ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। उन्होंने ये बताने की कोशिश की है कि आखिर किन 5 कारणों से एडल्ट एक्ने ज्यादा होते हैं और लोग इसकी वजह से परेशान भी होते हैं।
25 के बाद ही नहीं कई महिलाओं को 30's और 40's में भी एक्ने की समस्या होती है। आजकल तो ये संख्या ज्यादा बढ़ती चली जा रही है। पर अगर इनका कारण पता चल जाए तो जल्दी ही इनसे मदद ली जा सकती है। डॉक्टर आंचल के मुताबिक ये किसी एक कारण से नहीं होता बल्कि इसके कई कारण हो सकते हैं।
1. हार्मोनल बैलेंस-
सबसे कॉमन कारण जिसकी वजह से एडल्ट एक्ने होते हैं वो हैं हार्मोन्स की समस्याएं। ये किसी दवा की वजह से, किसी बीमारी की वजह से, किसी तरह की मेडिकल प्रॉब्लम की वजह से हो जाती है। कुछ मामलों में स्ट्रेस की वजह से भी हार्मोन्स आपको परेशान कर सकते हैं। हार्मोनल समस्याओं के बारे में जानने के लिए डॉक्टर के साथ अपनी पूरी मेंस्ट्रुएशन हिस्ट्री शेयर करें। अगर पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं हैं तो उन्हें भी बताएं।
इनके लिए डॉक्टर की सलाह पर गोलियां लेनी पड़ सकती हैं। पर जो भी करें पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
2. स्ट्रेस-
चाहे कोई भी समस्या हो रही हो स्ट्रेस उसे ज्यादा खराब बना देता है। स्किन कंडीशन के साथ भी यही होता है। अगर ज्यादा स्ट्रेस हो रहा है तो आपकी स्किन में एक्ने भी बढ़ने लगेंगे। आपको ये ध्यान रखना होगा कि कोई भी बाहरी स्किन केयर रूटीन आपको अंदर से स्ट्रेस फ्री नहीं कर सकता है इसलिए पहले अपने स्ट्रेस को कम करने की कोशिश करें और फिर आप स्किन केयर रूटीन फॉलो करें। स्ट्रेस कई बार एक्ने की समस्या को बहुत खराब कर सकता है और इतना आगे बढ़ा सकता है कि आपको पूरा ट्रीटमेंट लेना पड़े।
3. सन एक्सपोजर-
जरूरत से ज्यादा सूरज की धूप में रहना भी एक्ने को ट्रिगर कर सकता है। कई लोगों को ये पता नहीं होता है कि सूरज की किरणें उनके लिए कितनी हानिकारक साबित हो सकती हैं। आपको ये ध्यान रखना है कि बिना सनस्क्रीन के बाहर निकलना ठीक नहीं होगा। इसी के साथ, आपको ये भी समझना होगा कि सनस्क्रीन हर मौसम में काम की साबित हो सकती है। हर 2-3 घंटे में सनस्क्रीन को दोबारा अप्लाई करना चाहिए। ये काफी हद तक एक्ने और अन्य समस्याओं को हल कर सकता है।
4. मोटापा और कोलेस्ट्रॉल-
एडल्ट एक्ने की समस्या को कम करने के लिए मोटापा कंट्रोल करना भी जरूरी है। कई सारी स्टडीज इस बात को मानती हैं कि मोटापे और हेवी कोलेस्ट्रॉल का असर आपकी स्किन पर होता है। अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा है तो ब्लड वेसल्स में ब्लॉकेज आएगा और ब्लड सर्कुलेशन खराब होने से आपकी स्किन में भी असर दिखेगा। इसलिए अगर आपको एक्ने को कंट्रोल करना है तो मोटापा और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल करना होगा।
View this post on Instagram
इसे जरूर पढ़ें- आंखों के नीचे दिखने लगे हैं सफेद छोटे दाने, इन टिप्स से करें कम
5. बढ़ा हुआ शुगर और मिल्क इंटेक-
शक्कर और दूध हमेशा शरीर में ब्लड शुगर और चिकनाई को बढ़ाता है। डॉक्टर आंचल के मुताबिक अगर आपको एक्ने की समस्या हो रही है तो शक्कर और दूध से दूर रहना चाहिए। ये इंसुलिन ग्रोथ फैक्टर (IGF) को बढ़ाते हैं और शरीर को ज्यादा परेशान करते हैं। IGF अगर बढ़ गया है तो ये स्किन के ऑयल ग्लांड्स ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं और इसके कारण ही एक्ने की समस्या होती है।
Recommended Video
डॉक्टर आंचल के मुताबिक अगर इनमें से कोई भी कारण है तो आपको पहले अपनी अंदरूनी सेहत का ध्यान रखना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो समस्या बढ़ती ही चली जाएगी। डॉक्टर से सलाह लेकर आपको अपना ट्रीटमेंट करवाना चाहिए क्योंकि कई बार एडल्ट एक्ने जरूरत से ज्यादा परेशान कर सकते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों