चेहरे पर न करें लहसुन का इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जानें नुकसान

लहसुन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन अक्सर कई सारे लोग लहसुन को अपने चेहरे पर भी लगाते हैं, ताकि पिंपल्स या दाग को हटाया जा सके। ऐसे में जरूरी है कि आप एक्सपर्ट की राय लें।
image

चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए हम अक्सर अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं। कई बार महंगे प्रोडक्ट को लगाते हैं। लेकिन इससे भी स्किन ज्यादा समय के लिए हेल्दी नहीं रहती है। फिर हम अक्सर वायरल घरेलू चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन एक्सपर्ट की राय लेना भूल जाते हैं। ऐसे में स्किन पर रेडनेस और जलन होने लगती है। स्किन पर सबसे ज्यादा नुकसान लहसुन करता है। इसका इस्तेमाल करना हमारे लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। डॉक्टर आंचल ने इससे जुड़ी वीडियो ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसे ट्राई करके आपकी स्किन इस प्रॉब्लम से बच सके। चलिए आपको भी बताते हैं इसके बारे में कि आपको लहसुन का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं।

लहसुन को स्किन पर करना चाहिए इस्तेमाल

Garlic for face

चेहरे पर हम अक्सर अलग-अलग तरह के घरेलू नुस्खों को ट्राई करते हैं। लेकिन कई बार इन्हें इस्तेमाल करने से स्किन पर अलग-अलग प्रॉब्लम हो जाती हैं। लहसुन भी स्किन पर बहुत दिक्कत करता है। इसकी वजह से स्किन पर जलन और रेडनेस होने लगती है। इससे आपकी नॉर्मल स्किन डैमेज हो जाती है। साथ ही, आपके दानों में जलन होने लगती है। इससे स्किन पर अलग तरह की प्रॉब्लम भी हो सकती है। इसलिए लहसुन का इस्तेमाल चेहरे पर नहीं करना चाहिए।

लहसुन लगाने से होती हैं ये स्किन प्रॉब्लम

  • लहसुन में एलिसिन होता है, जो त्वचा में जलन पैदा कर सकता है। इससे त्वचा में लालिमा, खुजली और जलन हो सकती है।
  • लहसुन लगाने से चेहरे पर एलर्जी भी होती है। इससे त्वचा पर चकत्ते, सूजन और खुजली हो सकती है।
  • लहसुन को त्वचा पर ज्यादा देर तक लगाया जाए, तो इससे त्वचा जल सकती है।
  • लहसुन त्वचा पर दाग-धब्बे छोड़ सकता है।

लहसुन की जगह किन चीजों का कर सकते हैं इस्तेमाल

Face care (4)

  • स्किन पर लहसुन लगाने की जगह पर आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अगर आपको स्किन पर किसी तरह की समस्या है तो इसके लिए आप एलोवेरा जेल, चंदन पाउडर और रोज वाटर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • स्किन पर अगर एलर्जी है, तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह पर घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन प्रॉब्लम कम हो जाएगी।

एक्सपर्ट के बताए गए इन चीजों का ध्यान रखकर अपनी स्किन पर इसका इस्तेमाल न करें। साथ ही, आप एक्सपर्ट राय से सही चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: ड्राई स्किन पर लगानी है मुल्तानी मिट्टी तो मिलाएं ये चीजें

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP