Watermelon Benefits For Skin: गर्मी के मौसम में तरबूज का इस्तेमाल कर आप भी अपने चेहरे को बना सकती हैं खूबसूरत

अगर आप भी गर्मी के मौसम में अपने चेहरे की स्किन को हाइड्रेट रखना चाहती हैं और तेज धूप से होने वाली परेशानियों को कम करना चाहती हैं, तो आप घर पर रह कर ये खास फेस पैक तैयार कर सकती हैं।
image

गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप की वजह से स्किन प्रॉब्लम होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप भी तेज गर्मी का सामना करती है और अपने चेहरे पर होने वाली ट्रेनिंग से परेशान भी हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे कि कैसे आप गर्मी के मौसम में तरबूज का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती है। आईए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट की इस पर क्या राय है।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

1 - 2025-04-22T133620.027

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्ष के मुताबिक अपने चेहरे को खूबसूरत और चमकदार बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती है। कुछ महिलाएं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करती है, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू उपाय भी आजमाती है। ऐसे में गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और तेज धूप से बचने के लिए अगर आप भी कुछ घरेलू उपाय तलाश रही है, तो आप तरबूज का इस्तेमाल कर सकती है।

तरबूज से बनाएं फेस पैक

एक्सपर्ट ने आगे बताया कि आप तरबूज की मदद से फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। आप घर पर रहकर कम समय में तरबूज से फेस पैक बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री लगेगी। जैसे -

सामग्री -

तरबूज

खीरा

लौकी

मलाई

यह भी पढ़ें:घर में रखी इन 4 सब्जी का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को बना सकती हैं खूबसूरत, एक्सपर्ट से जानें तरीका

फेस पैक बनाने का तरीका

2 - 2025-04-22T133621.513

घर पर आप आसानी से तरबूज का फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको तरबूज से छलके हटाकर इसे मैश करना है, फिर उसमें कद्दूकस की हुई लौकी और खीरा दोनों मिक्स करना है। अब आप इसमें मलाई भी शामिल कर अच्छी तरह इस मिश्रण को मिक्स कर तैयार कर लें।

इन बातों का रखें ध्यान

आप इस फेस पैक को 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा कर रखें, उसके बाद साफ पानी से अपने चेहरे को धो ले। फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे को पानी से अच्छी तरह धोकर सुखा ले, उसके बाद ही इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:सत्तू का इस्तेमाल कर आप भी चेहरे को बना सकती हैं खूबसूरत, जानें एक्सपर्ट की राय

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP