सत्तू का इस्तेमाल कर आप भी चेहरे को बना सकती हैं खूबसूरत, जानें एक्सपर्ट की राय

अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत और चमकदार बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं, तो अब आपको और ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं एक उपाय के बारे में बतांएगे, जिसे आप आजमा सकती हैं।
image

अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाली दिक्कतों को कम करना चाहती हैं और अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आपको बाजार के मेहेंगे प्रोडक्ट और अलग अलग तरह के घरेलु उपाय आजमाने की जरूरत नहीं हैं। अब आप ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया ये ख़ास उपाय गर्मी के दिनों में आजमा सकती हैं। यह न सिर्फ आके चेहरे को खूबसूरत बनाएगा, बल्कि स्किन का भी ख्याल रखेगा।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

1 - 2025-04-21T140247.150

गर्मी के मौसम में अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इस सत्तू के उपाय को कर चेहरे पर होने वाली परेशानियों को कम कर सकती हैं। अपने चेहरे पर ग्लो लाने के लिए अगर आप बाजार से महंगे प्रोडक्ट खरीद कर इस्तेमाल करती हैं, तो एक बार आप ये घरेलु उपाय भी आजमा सकती हैं, इससे आपको कई तरह के फायदे देखने को मिल सकते हैं।

सत्तू से बनाएं फेस पैक

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक गर्मी के मौसम में अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को लेकर काफी परेशान रहती हैं, ऐसे में अगर आप भी गर्मी में होने वाली स्किन प्रॉब्लम से परेशान हैं, तो आप घर पर रहकर सत्तू से फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे-

सामग्री -

1. सत्तू का आटा

2. चावल का आटा

3. एलोवेरा जेल

4. मलाई

5. लौकी का रस

यह भी पढ़ें:गर्मियों में त्वचा को देनी है ठंडक और नमी, बनाएं एलोवेरा और एसेंशियल ऑयल बॉडी लोशन

बनाने का तरीका

2 - 2025-04-21T140250.130

अगर आप भी चेहरे से जुड़ी परेशानियों को कम करना चाहती हैं, तो आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं एक खास उपाय को घर पर कर सकती हैं। घर पर फेस पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कंटेनर में सत्तू का आटा ले लें इसमें बराबर मात्रा में चावल को पीस कर उसका आटा डाल दें। उसके बाद इसमें एलोवेरा जेल, मलाई और लौकी का रस तीनि चीजों को मिलाकर इसको अच्छी तरह मिक्स कर लें।

इन बातों का रखें ध्यान

अब आप इस पेस्ट को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें। 10 मिनट पुरे होने के बाद आप इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह फेस पैक सुख जाए, तब आप कच्चे दूध को हाथ में लेकर हल्के हाथों से मसाज कर सकती हैं। इससे आप न सिर्फ चेहरे पर होने वाली परेशानी को कम कर सकती हैं बल्कि अपने चेहरे की स्किन को मुलायम बना सकती हैं। आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में।

यह भी पढ़ें:Face Toner: चेहरे को रखना है हाइड्रेट, तो बनाएं एलोवेरा जेल टोनर

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP