Mon Apr 20, 2026 | Updated 06:31 AM IST
image

Face Wash से नहीं, 2 रुपये की इस चीज से धोएं चेहरा; आएगा गजब का ग्लो

दही से चेहरा धोकर नेचुरल ग्लो, ऑयल कंट्रोल, टैनिंग से राहत और सॉफ्ट-हाइड्रेटेड स्किन पाएं। इस आर्टिकल के माध्‍यम से दही के जबरदस्त फायदे, इस्तेमाल करने का सही तरीका, कितनी बार लगाएं और एक्सपर्ट की जरूरी स्किन केयर टिप्स जानें।
Editorial
Updated:- 2026-04-19, 22:30 IST

हर महिला की इच्‍छा होती है कि उसकी स्किन बेदाग नजर आए, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल, खान-पान में गड़बड़ी, हार्मोनल बदलाव और बढ़ते प्रदूषण के कारण चेहरे का नेचुरल ग्‍लो धीरे-धीरे कम होने लगता है। ऐसे में ज्‍यादातर महिलाएं महंगे फेसवॉश और केमिकल युक्त साबुन का इस्‍तेमाल करने लगती हैं, जो कुछ समय के लिए तो असर दिखाते हैं, लेकिन लंबे समय तक इस्‍तेमाल करने से स्किन ड्राई और डैमेज होने लगती है।

इसलिए हमने आपको कुछ दिनों पहले आपको चेहरा धोने के लिए एक सस्ता, नेचुरल और असरदार तरीका यानी मुल्तानी मिट्टी के बारे में बताया था। आज हम आपको दही से चेहरा धोने के फायदों के बारे में बता रहे हैं। इसकी जानकारी हमारे साथ सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट ने शेयर की है।

दही से चेहरा धोने के फायदे

एक्‍सपर्ट का कहना है कि गर्मियों में ही सिर्फ शरीर को ही ठंडक नहीं पहुंचाती है, बल्कि यह आपकी ऑयली स्किन का भी अच्‍छी तरह से ख्‍याल रखती है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि दही में नेचुरल प्रोबायोटिक्स और लैक्टिक एसिड होते हैं, जो ऑयल को कंट्रोल करते हैं, पोर्स को गहराई से साफ करते हैं और स्किन के हाइड्रेशन सही रखते हैं। आइए आर्टिकल के माध्‍यम से जानते हैं कि दही से चेहरा कैसे धोना चाहिए और इसके क्‍या फायदे हैं?

washing face with curd benefits

बढ़ाता है नेचुरल ग्लो

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन की डेड सेल्स को धीरे-धीरे हटाता है, जिससे त्वचा साफ, सॉफ्ट और शाइनी बनती है।

ऑयली स्किन को करता है कंट्रोल

दही स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को बैलेंस करता है, जिससे पिंपल्स और चिपचिपाहट कम होती है। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो सीबम प्रोडक्‍शन को कंट्रोल करता है। यह स्किन के पीएच लेवल को भी बैलेंस करता है, जिससे त्वचा न तो ऑयली होती है और न ही ड्राई।

टैनिंग हटाने में मददगार

गर्मियों में सूरज की वजह से टैनिंग हो सकती है। ऐसे में दही बेहद असरदार होता है।

स्किन को रखता है हाइड्रेट

यह त्वचा की नमी को बनाए रखता है, जिससे ड्राईनेस और फ्लेक्स की समस्या कम होती है।

पिंपल्स और दाग-धब्बों से राहत

दही के एंटी बैक्टीरियल गुण स्किन को साफ रखते हैं और एक्ने को कम कर सकते हैं।

benefits of washing face with curd

स्किन को देता है ठंडक

गर्मियों में यह स्किन को कूलिंग इफेक्ट देता है, जिससे जलन और रेडनेस कम होती है।

दही से चेहरा कैसे धोएं?

तरीका नंबर-1: दही

  • एक या दो चम्मच फ्रेश दही लें।
  • इसे सीधे चेहरे पर लगाएं।
  • एक-दो मिनट हल्के हाथों से मसाज करें।
  • पांच मिनट छोड़ दें।
  • फिर पानी से चेहरा धोएं।
  • इससे स्किन सॉफ्ट और मॉइस्चराइज रहती है।

यह भी पढ़ें- Coconut Oil Hacks: महंगे साबुन से नहीं, इस तेल से खिलेगी त्‍वचा और मुस्‍कान; जानें इस्‍तेमाल का सही तरीका

तरीका नंबर-2: दही और बेसन

  • एक चम्मच दही में एक चम्मच बेसन मिलाएं।
  • चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें।
  • पांच मिनट बाद चेहरा धोएं।
  • यह स्किन को क्लीन और ब्राइट बनाता है।

curd benefits for face wash

सावधानी

  • हमेशा फ्रेश दही का ही इस्तेमाल करें।
  • सेंसिटिव स्किन है तो पहले पैच टेस्ट करें।
  • रोजाना एक बार इस्तेमाल काफी है।
  • आंखों के आसपास न लगाएं।

यह भी पढ़ें- महंगे साबुन से नहीं, 10 रुपये की इस चीज से रोज धोएं चेहरा; आएगा गजब का निखार

अगर आप महंगे फेस वॉश को इस्‍तेमाल करके परेशान हो चुकी हैं, तो यह 2 रुपये का दही आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो दे सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्या दही से रोज चेहरा धोना सही है?
दही से रोजाना एक बार चेहरा धोना सुरक्षित माना जाता है। यह स्किन को क्लीन, हाइड्रेट और फ्रेश रखता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें।
दही चेहरे पर लगाने से क्या फायदा होता है?
दही में मौजूद Lactic Acid डेड स्किन हटाने में मदद करता है, जिससे त्वचा सॉफ्ट, साफ और ग्लोइंग बनती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।