
क्या आप जानती हैं कि आपके किचन में रखा साधारण सा नारियल तेल आपकी ब्यूटी से जुड़ी कई समस्याओं का आसान और नेचुरल समाधान हो सकता है? महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसा खर्च करने के बजाय आप इस एक चीज से ही अपनी स्किन, दांत और आंखों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। खास बात यह है कि यह पूरी तरह केमिकल-फ्री और स्किन-फ्रेंडली होता है। इन असरदार हैक्स के बारे में हमें नेचुरोपैथी फिजिशियन डॉक्टर नवनीत कौर भाटिया (डॉ. क्युर्स होलिस्टिक हेल्थकेयर, फरीदाबाद) बता रही हैं।
अगर बदलते मौसम में आपकी स्किन रूखी, बेजान और खुरदरी लग रही है, तो नारियल तेल में थोड़ा सा चीनी मिलाकर स्क्रब तैयार करें। यह स्क्रब न सिर्फ डेड स्किन सेल्स को हटाता है, बल्कि स्किन को अंदर तक मॉइश्चराइज भी करता है।

रेगुलर इस्तेमाल से आपकी त्वचा सॉफ्ट, स्मूद और नेचुरली ग्लोइंग दिखने लगती है। साथ ही, यह स्किन को हेल्दी बनाए रखता है।
अगर आपके दांत पीले हो गए हैं और आप नेचुरल तरीके से दांतों को साफ और चमकदार बनाना चाहती हैं, तो नारियल तेल आपकी मदद कर सकता है। नारियल तेल में एक चुटकी हल्दी मिलाकर दांतों पर हल्के हाथ से लगाएं और कुछ मिनट बाद कुल्ला करें।

यह तरीका दांतों की गंदगी को साफ करता है और धीरे-धीरे चमक बढ़ाता है। साथ ही, यह मुंह की बैक्टीरिया को भी कम कर सकता है।
डार्क सर्कल्स चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं और आपको थका हुआ दिखाते हैं। ऐसे में नारियल तेल आसान घरेलू उपाय हो सकता है। नारियल तेल में थोड़ा सा कॉफी मिलाकर अंडर आई एरिया में हल्के हाथों से लगाएं और कुछ देर बाद धोएं।

यह पफीनेस को कम करता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है और आंखों के नीचे की त्वचा को फ्रेश, ब्राइट और रिलैक्स बनाता है।
यह भी पढ़ें- Homemade Lip Gel: होठों के सूखेपन से आप भी हैं परेशान? आजमाएं ये खास लिप जेल
नारियल तेल एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल गुणों और डीप मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है, जो स्किन और ब्यूटी के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा, यह इंफेक्शन से बचाता है और नेचुरल ग्लो लाता है।
यह भी पढ़ें- Dandruff Problem In Winter: नारियल तेल और नींबू से डैंड्रफ की समस्या हो सकती है दूर, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल
ये छोटे-छोटे सिंपल, नेचुरल और बेहद असरदार हैक्स आपकी ब्यूटी रूटीन को पूरी तरह बदल सकते हैं। इसके अलावा, यह हर स्किन टाइप के लिए काफी हद तक सुरक्षित माना जाता है और आसानी से उपलब्ध भी है। अगर आपको ये टिप्स पसंद आए हों, तो इन्हें जरूर ट्राई करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।