
पार्टी या किसी भी खास मौके से पहले हम सभी चाहते हैं कि हमारी स्किन ग्लोइंग नजर आए और पार्टी में सबसे खूबसूरत भी नजर आएं। कई बार आपके पास पार्लर जाने का टाइम भी नहीं होता है, लेकिन अगर आपको घर पर ही पार्लर जैसा ग्लो मिल जाए तो बात ही बन जाए। हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन नैचुरली ग्लो करे। इसके लिए पार्लर जाना या महंगे फेशियल करवाना हमेशा जरूरी नहीं होता है बल्कि किचन में मौजूद कुछ सामग्रियों से भी आप इंस्टेंट ग्लो पा सकती हैं। उन्हीं में से एक चीज है दही जिसमें आप कुछ किचन की सामग्रियां मिलाकर लगा सकती हैं और स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को एक्सफोलिएट करता है, जिससे डेड स्किन सेल्स हटती हैं और चेहरा साफ नजर आता है। आइए जानते हैं दही से बनने वाले वक ऐसे फेसपैक के बारे में जिसे बनाना बहुत आसान है और इसमें जिन चीजों का इस्तेमाल होता है वो स्किन के लिए बहुत लाभदायक भी हैं।

गर्मी के मौसम में दही का फेसपैक स्किन का ग्लोव बढ़ाने में मदद करता है और स्किन को ठंडक भी प्रदान करता है। दही से फेस पैक बनाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है और कुछ सामग्रियों का इस्तेमाल करने की जरूरत है। आइए जानें कैसे बन सकता है दही का फेसपैक।
यह भी पढ़ें- Homemade Face Cleanser: बाजार के महंगे प्रोडक्ट के बजाय घर बनाएं होममेड फेस क्लींजर, मिलेगी ग्लोइंग स्किन

अगर आपकी आपकी स्किन में टैनिंग हो गई है, तो दही के साथ एक चुटकी हल्दी मिलाकर भी फेस पैक बना सकती हैं।
इस फेसपैक को भी चेहरे में ठीक वैसे ही लगाएं जैसे इंस्टेंट ग्लो के लिए फेसपैक का इस्तेमाल किया जाता है।
यह पैक स्किन को ब्राइट करता है और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है।
यह फेसपैक स्किन को एक्सफोलिएट करके तुरंत ब्राइट लुक देता है, जो पार्टी से पहले चेहरे के लिए परफेक्ट है।
दही एक ऐसा नेचुरल इंग्रीडिएंट है जो हर स्किन टाइप के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आपकी स्किन ज्यादा सेंसटिव है तो आप इस फेसपैक के इस्तेमाल के पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।