त्वचा को मॉइश्चराइज करने और रिपेयर करने में पेट्रोलियम जेली का उपयोग वर्षों से किया जाता रहा है। यह जरूरी मिनरल्स ऑयल्स और वैक्स के मिक्सचर से बनती है। यह त्वचा को कई तरह से फायदे पहुंचाती है, जिसमें से एक है स्किन के वॉटर प्रोटेक्टिव बैरियर को सील करना। इससे त्वचा के घाव भरते हैं और नमी बरकरार रहती है। जानी-मानी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आंचल पंथ ने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए हमें बताया कि यह त्वचा को किस तरह से लाभ पहुंचाती हैं।
मुंह के आसपास होने वाली ड्राइनेस से लेकर पलकों का रूखापन भी इससे ठीक हो सकता है। चलिए इस आर्टिकल में उनके बताए गए टिप्स से समझें कि हम पेट्रोलियम जेली का उपयोग किस तरह से कर सकते हैं।
1. आंखों के नीचे झुर्रियों और ड्राइनेस के लिए
- आंखों के नीचे आई क्रीम लगाने के बाद, पेट्रोलियम जेली लगाएं। इससे आई क्रीम ज्यादा समय तक आपको फायदा पहुंचाएगी।
- इससे आपकी आंखों के नीचे के एरिया चमकदार बनेगा और झुर्रियां भी कम दिखाई देंगी।
क्या न करें-
- रेटिनॉल बेस्ड आई क्रीम के ऊपर इसे न लगाएं, क्योंकि इससे जलन हो सकती है।
- आंखों के नीचे बार-बार मिलिया होने पर इसे न करें।
View this post on Instagram
2. कट या स्क्रैच लगने पर लगाएं
- अगर आपको कोई कट या खरोंच आती है, तो उस एरिया को साफ करके पेट्रोलियम जेली लगाई जा सकती है।
- यह घाव को जल्दी भरने के लिए उस जगह को मॉइस्ट करेगी। इससे आपका घाव जल्दी भरेगा।
क्या न करें-
- अगर आपके घाव में संक्रमण हो जाए तो ऐसा न करें। ऐसे में आपको एंटीबायोटिक्स की जरूरत होती है।
3. रूखी पलकों के लिए
- अगर आपकी पलकें रूखी हैं, तो इसे दिन में दो बार लगाएं।
- पलकों पर फ्लेक्स होना ड्राई त्वचा वाले लोगों या एटोपिक डर्मेटाइटिस वाले लोगों में आम है।
क्या न करें-
- आंखों के आस-पास के एरिया के लिए बहुत सी क्रीम सही नहीं होती हैं। इसलिए ऐसे एरिया में प्लेम पेट्रोलाटम लगाना एक अच्छा विकल्प है।
4. लिप बाम के ऊपर लगाएं
- लंबे समय तक हाइड्रेशन के लिए इसे लिप बाम के ऊपर इस्तेमाल करें।
- अगर आपके होंठ बहुत ड्राई या फ्लेकी हैं, तो ध्यान रखें कि पेट्रोलियम जेली अपने आप में काम नहीं कर सकती है। इसके साथ आपको इमोलिएंट की आवश्यकता होगी।
- पेट्रोलियम जेली एक ओक्लूसिव है इसलिए पहले लिप बाम की एक परत लगाएं और फिर ऊपर से पेट्रोलियम जेली लगाएं। यह एक नाइट मास्क की तरह काम करता है।
क्या न करें-
- अगर आपको होंठों के पास मुहांसे या कॉमेडोन हो जाते हैं, तब इसे लगाने से बचना चाहिए।
5. मुंह के किनारों पर कालेपन के लिए
- सोने से पहले मुंह के आसपास अच्छी मात्रा में पेट्रोलियम जेली लगाएं।
- भले ही बोलते समय मुंह के कोनों पर लार जमा हो जाए, थोड़ी सी वैसलीन का उपयोग इस क्षेत्र की रक्षा करने में मदद करता है।
6. नाक के किनारे पर लगाएं
- क्या एक्टिव इंग्रीडिएंट्स के कारण आपकी नाक के पास का एरिया भी ड्राई होता है, तब आपको पेट्रोलियम जेली जरूर लगानी चाहिए।
- रेटिनॉल से पहले दिन में दो बार या केवल रात में उपयोग कर सकते हैं (रेटिनॉल क्या है?)।
- अगर कोई भी नया प्रोडक्ट लगाने के बाद आपकी नाक के आसपास बार-बार ड्राइनेस होती है जलन से बचने के लिए इसे लगाएं।
आप भी इस तरह से पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करके स्किन समस्याओं से छुटकारा पा सकती हैं। हालांकि यदि आपको कोई स्किन संबंधी समस्या है, तो अपने डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क जरूर करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर यह लेख अच्छा लगा तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों