आईब्रो पर पेट्रोलियम जेली लगाने से मिल सकते हैं ये फायदे

अगर आप पेट्रोलियम जेली को अपनी आईब्रो पर अप्लाई करती हैं तो इससे आपको कई लाभ मिल सकते हैं। 

benefits of petroleum jelly in hindi

ठंड के मौसम में हम सभी अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करते ही हैं। यह स्किन के रूखेपन को दूर करके उसे मुलायम बनाने में भी मदद करता है। लेकिन क्या आपने कभी पेट्रोलियम जेली को अपनी आईब्रो पर अप्लाई करने के बारे में सोचा है। शायद नहीं।

हालांकि, पेट्रोलियम जेली आपकी आई ब्रो के लिए भी बेहद अच्छी मानी गई है।दरसअल, पेट्रोलियम जेली सीधे तरीके से आईब्रो हेयर ग्रोथ में मदद नहीं करती हैं। लेकिन फिर भी यह आपके आईब्रो हेयर को मुलायम बनाकर उन सभी प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद करती है,

जिससे आई ब्रो हेयर की ग्रोथ पर विपरीत असर पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पेट्रोलियम जेली से आईब्रो हेयर को मिलने वाले लाभ और इस्तेमाल के तरीके के बारे में बता रहे हैं-

आइब्रो को करती है हाइड्रेट

पेट्रोलियम जेली एक हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट है। इसलिए, जब आप इसे अपनी आईब्रो पर लगाती हैं तो इससे आपकी स्किन स्मूद, मुलायम और अधिक थिक नजर आ सकती है। साथ ही साथ, वैसलीन आपकी रूखी आईब्रो की समस्या को भी दूर करती है। इससे आपको आईब्रो को शेप में बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

मेकअप से करे प्रोटेक्ट

eyebrow growth remedy

जब हम मेकअप करते हैं तो आईब्रो पर मेकअप लगाने से आपकी आइब्रो में खुजली की समस्याहो सकती है। इस समस्या को दूर करने केे लिए आप पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे रोकने के लिए आप पहले स्पूली ब्रश से अपनी आइब्रो को अच्छे से कॉम्ब करें।

उसके बाद आप उस पर पेट्रोलियम जेली अप्लाई करें। ऐसा करने से आपके आईब्रो हेयर के भीतर मेकअप के छोटे-छोटे पार्टिकल्स और पसीने के प्रवेश को रोकने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें-आईब्रो को घना बनाने के लिए घर पर बनाएं ये DIY जेल

आईब्रो को करें कंडीशन

आईब्रो हेयर पर हम अक्सर ध्यान नहीं देते हैं और इसलिए आईब्रो हेयर काफी रूखे हो जाते हैं। लेकिन जब आप नियमित रूप से आईब्रो पर पेट्रोलियम जेली लगाती हैं, तो इससे आईब्रो को कंडीशन किया जा सकता है। जब वे स्मूद हो जाते हैं तो उन्हें मैनेज करना व शेप में बनाए रखना अधिक आसान हो जाता है।

आईब्रो हेयर ग्रोथ में मददगार

petroleum jelly benefits for eyebrow

पेट्रोलियम जेली में मौजूद विटामिन ई हेयर ग्रोथ में मददगार है। इसलिए, जब पेट्रोलियम जेली को आईब्रो हेयर पर लगाया जाता है तो ना केवल बाल अधिक स्मूद होते हैं, बल्कि इससे हेयर ग्रोथ में भी मदद मिलती है।

आइब्रो हेयर फॉल को रोके

जब आईब्रो हेयर बहुत अधिक रूखे होते हैं तो ऐसे में हेयर फॉल शुरू हो जाता है। लेकिन जब आप पेट्रोलियम जेली को अप्लाई करती हैं तो इससे आईब्रो हेयर फॉल की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। यह भी एक मुख्य कारण है कि पेट्रोलियम जेली लगाने से आईब्रो और भी ज्यादा घनी होती हैं।

इसे भी पढ़ें-लटकती आईब्रो को लिफ्ट कराने के लिए घर पर जरूर करें यह काम

पेट्रोलियम जेली को इस्तेमाल करने का तरीका

benefits of applying petroleum jelly on eyebrows

यूं तो पेट्रोलियम जेली को सीधे आइब्रो पर लगाया जा सकता है। लेकिन इसके अलावा आप कुछ स्टेप्स अपनाकर इसे अपनी आईब्रो पर लगा सकती हैं-

  • सबसे पहले अपना चेहरा साफ करें और एक सॉस पैन में एक कांच का कटोरा रखें। एक डबल बॉयलर बनाने के लिए आधे बर्तन में पानी भर लें।
  • अपना चेहरा धोने के बाद एक तौलिए की मदद से उसे सुखाएं। भौंहों के आसपास के क्षेत्रों को सुखाना आवश्यक है क्योंकि पानी वैसलीन को अप्रभावी बना देगा।
  • अब आईब्रो पर कंघी करें और फिर अपनी तर्जनी पर थोड़ी पेट्रोलियम जेली लेकर इसे अपनी आईब्रो पर अच्छी तरह से लगाएं। यदि आवश्यक हो तो आप 2 से 3 घंटे के बाद फिर से अपना चेहरा धो सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP