घर पर बने इस तेल से "1 सप्ताह" में उग आएंगे नए बाल

अगर बाल बहुत झड़ रहे हैं और आप ठकली होने की सीमा पर खड़ी हैं तो घर पर बने इस तेल का इस्तेमाल करें। इससे कुछ ही दिनों में आपके नये बाल उग आयेंगे। 

home made oil for hairl fall article

अगर आपके बाल बहुत झड़ रहे हैं और आपको ऐसा लगता है कि जल्दी ही आप टकली होने वाली हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत है। क्योंकि जल्द ही मानसून आने वाला है और इस मौसम में बाल अधिक झड़ने लगते हैं। बारिश के पानी से बाल अधिक खराब हो जाते हैं। वैसे भी मानसून के मौसम में पसीना अधिक आता है। जिसकी वजह से भी बाल खराब हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं।

वैसे भी आजकल बालों के झड़ने की समस्‍या काफी नॉर्मल हो गई है। बड़े हो या छोटे, हर किसी को बालों के झड़ने की समस्या होती है। वैसे तो इस समस्या को दूर करने के लिए आजकल लोग हेयर ट्रांसप्लांट और कई तरह की दवाइयों का इस्तेमाल करेत हैँ। जबकि ये टेम्पररी होते हैं और इसके साइड इफेक्ट्स होने की संभावना होती है। तो फिर क्या किया जाए?

ऐसे में घर पर एक अचूक तेल बनायें जो एक सप्ताह में नये बाल उगाने में मदद करेंगे। यह तेल उन लोगों के लिए फायदेमंद है दोबारा घने बालों की चाह रखते हैं, और प्राकृतिक उपायों की खोज में हैं।

5 चीजों की होगी जरूरत

इस रामबाण तेल को बनाने में किचन में रखी 5 चीजों की जरूरत होगी। सबसे अच्छी बात है कि ये सभी चीजें आपके किचन में जरूर ही मौजूद होंगे। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं वह कौन सा तेल है जो एक सप्ताह में नये बालों को उगाने में मदद करेगा।

home made oil for hairl fall inside

तेल बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 3 चम्मच कैस्टर ऑयल
  • 4 चम्मच नारियल का तेल
  • 6 से 7 लहसुन की कलियां
  • 2-3 आंवले (ताजे कटे हुए)
  • 1 छोटा कटा हुआ प्याज

इस तरह से बनाएं तेल

  • इस तेल को बनाने के लिए
  • बालों के लिए यह तेल बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में नारियल और कैस्‍टर ऑयल मिक्‍स करें।
  • फिर इस मिक्स तेल में कटे हुए लहसुन, प्‍याज और आंवला मिलाएं।
  • फिर इन सारी चीजों को 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं।
  • फिर इसे तेल को ठंडा होने दे। आपके बालों का तेल तैयार है।

तेल लगाने का तरीका

अब इस तल को रोज रात को सोते समय लगाकर अच्छे से मालिश करें। 1 सप्ताह तक रोज रात को नियमित रुप से इस बालों में लगाएं। आपको फर्क नजर आने लगेगा। बेहतर परिणाम के लिए 1 महीने तक रोज तेल लगाएं।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP