हर महिला चाहती है कि उसका रूप सबसे सुंदर दिखे। महिलाएं अपनी त्वचा की खूबसूरती के लिए कई घरेलू नुस्खे अपनाती हैं, बाजार में उपलब्ध कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स भी यूज करती हैं, लेकिन कई बार महंगी क्रीम इस्तेमाल करने के बावजूद चेहरे पर मनचाहा निखार नजर नहीं आ पाता। अगर आप अपने चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखना चाहती हैं तो केमिकल युक्त प्रोडक्ट के बजाय सदियों से जांचे-परखे तत्वों से त्वचा का निखार बढ़ाकर देखें। ऐसा ही एक असरदार तरीका है उबटन का इस्तेमाल। उबटन के इस्तेमाल से त्वचा मुलायम हो जाती है और चेहरे का नूर भी बढ़ जाता है। उबटन का इस्तेमाल करने के बाद चेहरा दमकने लगता है। यही निखार पाने के लिए दुल्हन शादी से एक महीने पहले से ही चेहरे के साथ पूरे शरीर पर उबटन लगाना शुरू कर देती हैं। इससे शादी और उससे जुड़े फंक्शन्स में दुल्हन की खूबसूरती देखते ही बनती है। आइए जानते हैं उबटन के फायदों के बारे में।
आयुर्वेद में त्वचा के लिए उत्तम माना गया है उबटन
हमारे देश में उबटन का प्रचलन सदियों पहले से है। आयुर्वेदिक कॉस्मेटिक्स में इसे सबसे अच्छा माना जाता है, जिसमें त्वचा को हेल्दी रखने वाले गुण पाए जाते हैं। उबटन में एसेंशियल ऑयल मिलाकर इसका प्रभाव और भी ज्यादा बढ़ाया जा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार उबटन शरीर के दोष (असंतुलित तत्वों) में संतुलन बनाने का काम करता है। आयुर्वेद में वात पित्त और कफ, तीन दोष बताए गए हैं और इन्हीं के अनुसार सारी समस्याओं का निवारण किया जाता है। वात दोष में उबटनत्वचा को नमी प्रदान करते हैं और इन्हें सामान्य तापमान पर ही रखा जाना चाहिए। पित्त फेशियल उबटन त्वचा में ठंडक प्रदान करते हैं। इनके जरिए ऊष्मा और गर्मी प्रदान करने वाले तत्वों को स्किन से साफ करने में मदद मिलती है। वहीं कफ फेशियल उबटन गर्म पानी के साथ ज्यादा प्रभावी होते हैं और ये शरीर के भीतर के द्रव्यों का नेचुरल फ्लो बढ़ाने में मदद करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सफेद बालों को कलौंजी और मेथी के पैक से बनाएं काला
उबटन बनाने में ज्यादा खर्च की जरूरत नहीं होती
उबटन एक तरह का हर्बल पेस्ट है, जिसे मिल्क/ मिल्क पाउडर, चना, बादाम पाउडर, हल्दी, मिल्क क्रीम, नींबू के रस और गुलाब जल आदि से तैयार किया जाता है। ये सभी सामग्रियां घर पर आसानी से पाई जा सकती हैं और इनके लिए ज्यादा खर्च की जरूरत रही नहीं होती।
बढ़ाएं चेहरे की रौनक
उबटन का इस्तेमाल त्वचा का नेचुरल ग्लो बढ़ा देता है। इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने से त्वचा को नमी मिलती है और स्किन तरोताजा नजर आती है। चने का उबटन त्वचा से डेड सेल्स साफ करने में मदद करता है। वहीं चंदन त्वचा को स्मूथ लुक देता है। इसी तरह दूध से चेहरे के डार्क स्पोर्ट्स को हल्का करने में मदद मिलती है और आपको मिलती हैग्लोइंग स्किन।
दाग-धब्बों से मिलती है मुक्ति
बहुत ही महिलाओं की त्वचा uneven नजर आती है, वहीं कई महिलाओं के चेहरे पर दाग-धब्बे नजर आते हैं। इस तरह की समस्याओं के लिए में उबटन असरदार है। धूप में निकलने पर त्वचा को जितना नुकसान पहुंचता है, उसे ठीक करने में भी उबटन से मदद मिलती है।
मिलता है जवां निखार
हल्दी में त्वचा को हेल्दी रखने वाली गुण पाए जाते हैं और यह उबटन की मुख्य सामग्री होती है। यह एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेटिव प्रॉपर्टीज से युक्त होती है, साथ ही इससे यंग लुक मिलता है। जिन महिलाओं को ड्राई और फ्लेकी स्किन की समस्या है, उन्हें भी उबटन से आराम मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें:Hair Care Tips: स्किन के साथ बालों को भी इन 5 तरह से फायदा पहुंचाता है गुलाब जल
चेहरे के अनचाहे बाल से छुटकारा
कुछ महिलाओं के चेहरे पर अनचाहे बाल ज्यादा ही नजर आते हैं और उन्हें वैक्स या दूसरे तरीकों से बाल हटाने में डर लगता है। इस समस्या के लिए भी उबटन का इस्तेमाल किया जा सकता है। उबटन के नियमित इस्तेमाल से चेहरे के अनचाहे बालों को भी कुदरती और सुरक्षित तरीके से हटाया जा सकता है। यह तरीका असरदार है और सस्ता भी। पुराने समय में छोटे बच्चों की त्वचा पर उबटन से मसाज किया जाता था इससे उनके शरीर के रोएं आसानी से हट जाते थे।
मुहांसे हो जाएंगे दूर
उबटन से त्वचा ग्लोइंग और साफ-सुथरी नजर आने लगती है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले औषधीय तत्वों से भी दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। हल्दी और चंदन, दोनों में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल तत्व होते हैं, जो त्वचा में होने वाले इन्फेक्शन को रोकते हैं।
उबटन के इन फायदों के बारे में जानकर आप भी इसे अपनी स्किन केयर रजीम का हिस्सा बनाएं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे जरूर शेयर करें। स्किन केयर से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों