कोई भी लुक पूरा करने के लिए जितना मेकअप, जूते, हेयर स्टाइलिंग जरूरी है उतना ही ज्यादा परफ्यूम भी जरूरी होते हैं। हर लुक में कॉन्फिडेंस काफी अच्छा आता है अगर आप बहुत अच्छी खुशबू से सराबोर होती हैं। आपका पहला इम्प्रेशन भी काफी अच्छा पड़ता है और पर्सनली बात करें तो मेरे जैसे लोगों को तो परफ्यूम्स का बहुत शौक होता है। भले ही अच्छी खुशबू सबको अच्छी लगती हो, लेकिन कई बार हम पैसों के चक्कर में बड़े ब्रांड्स के परफ्यूम नहीं खरीद पाते। 17 फरवरी को Perfume Day 2020 है और ऐसे में हम आपको आज उन परफ्यूम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बड़े ब्रांड्स के तो हैं, लेकिन बहुत ज्यादा महंगे नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे कौन से परफ्यूम हैं जिन्हें कम दाम में खरीदा जा सकता है और वो महंगे परफ्यूम्स वाली खुशबू और कंसिस्टेंसी भी देंगे।
इस परफ्यूम की खुशबू काफी चियरफुल लगती है। अगर आपको फूलों की खुशबू काफी पसंद है तो आप इसे खरीद सकती हैं। मूड को रिलैक्स करने के लिए इस परफ्यूम की खुशबू काफी अच्छी साबित हो सकती है। इसकी बॉटल काफी खूबसूरत दिखती है। ऊपर डायमंड शेप का कैप लगा हुआ है जिसे देखकर काफी अच्छा लगता है। इसकी पैकेजिंग ट्रैवल फ्रेंडली है।
ये परफ्यूम इस डील के तहत डिस्काउंट में मिल रहा है। इसका 100ml का पैक आप 1646 रुपए में यहां क्लिक कर खरीद सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- नार्मल स्किन है तो इन मेकअप सेटिंग स्प्रे की मदद से अपने लुक को बनाएं परफेक्ट
ये परफ्यूम स्पेन में बना हुआ है और ये काफी अच्छी ग्लास बॉटल में आता है। अगर आपको सिट्रस जैसी खुशबू पसंद है तो ये परफ्यूम जरूर पसंद आएगा। इसमें व्हाइट फ्लावर्स, चंदन और मस्क की खुशबू खास है। इसकी खुशबू ऐसी नहीं है कि किसी को इससे परेशानी हो। इसकी खुशबू काफी फ्रूट बेस्ड है और इसे आप काफी पसंद कर सकती हैं।
इस यूनीक खुशबू वाले परफ्यूम को खरीदने के लिए आप यहां क्लिक कर सकती हैं।
अगर आप और सस्ते में कोई परफ्यूम ढूंढ रही हैं तो आप इस परफ्यूम को चुन सकती हैं। ये परफ्यूम 100ml ग्लास बॉटल में आता है और इसकी खुशबू काफी फ्लोरल और फ्रूटी है। इसमें गुलाब की पंखुड़ियों की खुशबू, जैस्मिन की खुशबू और लीची की खुशबू मिली हुई है। इस ब्रांड पर भरोसा किया जा सकता है। ये धीरे-धीरे भारत में लोकप्रिय हो रहा है।
इसे 1,175 रुपए की कीमत में खरीदने के लिए आप यहां क्लिक कर सकती हैं।
अगर आप बहुत ज्यादा खर्च नहीं करना चाहती हैं और 500 रुपए की कीमत में ही आप कोई अच्छा परफ्यूम खरीदना चाहती हैं तो एडिडास का ये परफ्यूम बेस्ट हो सकता है। इसमें भी फ्लोरल खुशबू आएगी। इसकी लॉन्ग लास्टिंग पावर काफी अच्छी है। इसकी खुशबू काफी नैचुरल लगती है और ये आपको पसंद आ सकता है। अगर आपको महंगे परफ्यूम्स नहीं खरीदने तो 499 रुपए की कीमत में इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
इसे जरूर पढ़ें- खूबसूरत हाथों के लिए Plum Wild Cherries & Kiwi Hand Cream, पढ़ें रिव्यू और जानें कीमत: HZ Tried & Tested
ये एक और ऐसा प्रोडक्ट है जो आप 1000 रुपए से कम की कीमत में खरीद सकती हैं। सुबह नहाने के बाद आप इस मिस्ट को अपनी बॉडी में छिड़किए और पूरे दिन खुशबू का अहसास लीजिए। ये रोज़ाना ऑफिस के लिए तैयार होने के समय आप इस्तेमाल कर सकती हैं। ये परफ्यूम काफी अच्छा है और इसे आप कम दाम में भी खरीद सकती हैं। 885 रुपए की कीमत में इस प्रोडक्ट को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
जहां बात 1000 रुपए से कम कीमत वाले परफ्यूम्स की भी हो रही है तो आप इस परफ्यूम को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकती हैं। ये परफ्यूम काफी अलग खुशबू देता है। फूलों की खुशबू के साथ-साथ अगर आपको प्राकृतिक खुशबू पसंद है जैसे ट्रेकिंग करते समय जंगल की या ताज़ी घास की खुशबू, कई अलग-अलग तरह से वाइल्ड फ्लावर की खुशबू, चंदन की लकड़ी की खुशबू तो इस परफ्यूम के कई वेरिएंट ट्राई कर सकती हैं। ये रेवलॉन का क्लासिक परफ्यूम है। इसे 699 रुपए में खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
एडिडास ब्रांड की तरह एक और ब्रांड नाइकी भी अपने परफ्यूम काफी लॉन्ग लास्टिंग बनाता है। ये परफ्यूम काफी सस्ते दामों में मिल सकते हैं नाइके के परफ्यूम के कई वेरिएंट हैं जो आपको पसंद आएंगे। 761 रुपए में नाइकी का परफ्यूम खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
अगर आपको एग्जॉटिक और फेमस इंटरनेशनल ट्रैवल डेस्टिनेशन पसंद हैं और वहां के माइल्ड फूलों की खुशबू पसंद है तो यार्डले लीजिए। इंग्लिश वाइल्ड फ्लावर की बेस्ट खुशबू आपको 1000 रुपए से कम कीमत में मिल जाएगी। ये आसानी से ऑनलाइन मिल जाएगा। इसे 999 रुपए में खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
इटैलियन पास्ता के साथ-साथ अगर इटैलियन खुशबू का शौख है और कम दाम में आप कोई ऐसी खुशबू खरीदना चाहती हैं तो V (Versace) 19.69 ब्रांड चुनिए। इसके प्रोडक्ट्स आपको 500 रुपए की कीमत में यहां तक कि उससे कम कीमत में भी मिल जाएंगे। ट्रैवल फ्रेंडली पैकेजिंग में आने वाले ये परफ्यूम आपको काफी अच्छा लग सकता है। 399 रुपए की कीमत में इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
फ्रेंच परफ्यूम की खुशबू तो आपको पता ही है। फ्रेंच शब्द 'moi' का मतलब है 'मैं' और ये परफ्यूम खास तौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया था। इस परफ्यूम की खास बात ये है कि आपको ये 2000 रुपए से कम कीमत में ये मिल जाएगा। इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।