शादी पार्टी में शामिल होने के दौरान महिलाएं चेहरे पर मेकअप अप्लाई करती हैं साथ ऑफिस या कहीं बाहर जाने के दौरान भी मेकअप अप्लाई करती हैं। वहीं अगर आप मेकअप अप्लाई करने के बाद उसे सही सही तरह से रिमूव नहीं करती हैं तो आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं और इन टिप्स को आप मेकअप हटाने के दौरान फॉलो कर सकती हैं ताकि स्किन को नुकसान न हो।
मेकअप हटाने के लिए आप नेचुरल चीजों की मदद ले सकती हैं। नेचुरल चीजों की मदद से स्किन को नुकसान नहीं होगा। साथ ही स्किन से जुड़ी समस्या भी कम होगी। वहीं नेचुरल चीजों में आप नारियल तेल, दूध साथ ही एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: डबल चिन से हैं परेशान तो ये मेकअप टिप्स आएंगे आपके काम
मेकअप हटाने के लिए कई महिलाएं गर्म पानी का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, ऐसा करना गलत है। गर्म पानी का इस्तेमाल करने से ड्राईनेस की समस्या बढ़ सकती है साथ ही स्किन को भी नुकसान हो सकता है। ये परेशानी न हो इसके लिए आप मेकअप हटाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
मेकअप रिमूव करने के लिए जहां नेचुरल चीजों और गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। तो वही इसके बाद फेस वॉश का इस्तेमाल करें। मार्किट में आपको कई तरह के फेस वॉश मिल जाएंगे लेकिन किस तरह का फेस वॉश आपकी स्किन के लिए सही होगा इसके लिए आप एक्सपर्ट की सलाह ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: चेहरे के बाद गर्दन पर मेकअप करते समय रखें इन बातों का खास ख्याल
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।