त्वचा की देखभाल करने की बात हो तो हम कभी भी किसी भी तरह का कॉम्प्रोमाइज करना पसंद नहीं करते हैं। इसके लिए हम हर तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीदना पसंद करते हैं। वहीं खूबसूरत चेहरे के साथ-साथ शरीर के अन्य भाग जैसे नाखूनों को भी केयर की आवश्यकता होती है।
बात अगर नाखूनों की करें तो बदलते मौसम के कारण अक्सर वे कमजोर होने लगते हैं और इसी कारण वे टूट जाते हैं। इसलिए नाखूनों का समय रहते ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। बता दें कि इसके लिए आपको कुछ चीजों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है ताकि आपके नाखून गर्मियों के मौसम में भी मजबूत रहे और टूटने से भी बचे रहे।
नाखूनों की देखभाल करने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा ताकि आप अपने नाखूनों की देखभाल सही ढंग से और समय रहते कर पाएं। अगर आप भी जानना चाहते हैं क्या हैं वो टिप्स तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें और जानें कैसे आप घर पर कर सकती हैं नेल केयर।
नाखूनों को समय-समय पर साफ करते रहना बेहद जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाथों का इस्तेमाल हर काम को करने के लिए किया जाता है। वहीं गंदे नाखून आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं हैं। इसके लिए आप नींबू की सहायता ले सकती हैं और अपने नाखूनों को साफ कर सकती हैं। (नेल पोलिश के नए कलर)
इसे भी पढ़ें : नाखूनों का शेप बता सकता है पर्सनालिटी का राज़, जानें कैसे
खुबसूरत और हेल्दी नाखून पाने के लिए आपको इन्हें मॉइस्चराइज करना बेहद जरूरी होता है। बता दें कि नाखूनों को मॉइस्चराइज करने के लिए आप हैण्ड क्रीम या ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऑयल के लिए आप नारियल या बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं अगर आप हैण्ड क्रीम खरीद रही हैं तो उसमें मौजूद चीजें एक बार जरूर देख लें। (नेल आर्ट के नए डिजाइंस)
इसे भी पढ़ें : कलर ब्लाक नेल आर्ट के लेटेस्ट डिजाइंस बढ़ाएंगे आपके हाथों की शोभा
वहीं नाखूनों को साफ और मजबूत रखने के लिए समय-समय पर मैनीक्योर और पेडीक्योर करवाना जरूरी होता है, लेकिन नेल स्टूडियो में बार-बार पैसे खर्च करने से बेहतर है हम घर पर मौजूद चीजों से आसानी से कुछ स्टेप्स को फॉलो कर मैनीक्योर और पेडीक्योर कर लें। बता दें कि हम गुलाब जल, चंदन, नींबू, कच्चा दूध, दही जैसी कई चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको ये गर्मियों के मौसम में नाखूनों की देखभाल करने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।