Sunscreen For Skin Care: गर्मियों कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में हर कोई स्किन से जुड़ी समस्या से परेशान होता नजर आ रहा है। किसी को तेज धूप के कारण टैनिंग की प्रॉब्लम हो रही है, तो किसी को रेडनेस और खुजली होने लगी है। ऐसे में हम बाजार से खरीदकर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। यह सनस्क्रीन काफी महंगी मिलती है। ऐसे में आप चाहें, तो इसे घर पर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाना और इस्तेमाल करना दोनों ही आसान है। चलिए आपको बताते हैं कैसे बना सकते हैं आप सनस्क्रीन।
सनस्क्रीन बनाने के लिए सामग्री
- गाजर- 1 कद्दूकस की हुई
- ऑरेंज पील- 2 चम्मच
- ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच
सनस्क्रीन बनाने का तरीका
- इसके लिए सबसे पहले आपको गाजर को छिलकर अच्छे से साफ करना है।
- अब इसे कद्दूकस की मदद के घिसना है।
- फिर इसमें ऑरेंज पील को कद्दूकस करके डालना है।
- इसके बाद इसमें आपको ऑलिव ऑयल मिक्स करना है।
- अब एक कटोरा लेना है, इसमें पानी डालें।
- इसमें एक टॉवल को डीप करें और इसके ऊपर इस मिश्रण का बाउल रखें।
- इसे तबतक बॉयल होने दें, जबतक इससे तेल अलग न हो जाए।
- अब एक एयर टाइट कंटेनर लें और इसमें इस मिश्रण को डालकर फ्रिज में ठंडा होने दें।
- इसके बाद इसे रोजाना चेहरे पर अप्लाई करें।
सनस्क्रीन लगाने के फायदे
- सनस्क्रीन लगाने से आपके चेहरे पर टैनिंग और डलनेस नजर नहीं आएगी।
- सनस्क्रीन को रोजाना अप्लाई करना चाहिए। इससे धूप की तेज किरणें चेहरे को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं।
- घर पर बनी सनस्क्रीन को लगाने से आप केमिकल फ्री प्रोडक्ट के इस्तेमाल से बच जाएंगी।
- इसे आप घर पर रखे इंग्रीडिएंट्स से तैयार करती हैं, इसलिए यह स्किन के लिए अच्छी होती है।
- इसे बनाने में आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, आप केमिकल फ्री प्रोडक्ट इस्तेमाल कर पाएंगी। इससे स्किन को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
इस तरीके से आप घर पर सनस्क्रीन को तैयार कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। साथ ही, आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: कैसे खरीदें सनस्क्रीन? जानें उसका लेबल पढ़ने का आसान तरीका
नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों