
गर्मियां शुरू होते ही सबसे ज्यादा दिक्कत हमारी स्किन और बालों को होता है। बालों की बात करें तो धूल, धूप और पसीने के कारण ये बेजान हो जाते हैं। कई लोगों के बाल तो झाड़ू जैसे हो जाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स खरीदकर इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इससे भले ही तुरंत आपके बाल स्मूथ और शाइनी बन जाएं, लेकिन ये केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट होते हैं जिससे बालों को नुकसान भी पहुंचता है।
ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही Hair Conditioner बना सकती हैं। जी हां, इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। हम आपको 10 रुपये में हेयर कंडीशनर बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1776421082839.jpg)
यह भी पढ़ें- DIY Body Scrub: किचन में रखी इन चीजों से बनाएं बॉडी स्क्रब, ₹15 में मिलेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग त्वचा
ये तीनों चीजें मिलकर बालों को गहराई से पोषण देती हैं और बालों की ड्राइनेस भी कम करती हैं।
इस हेयर कंंडीशनर को घर पर बनाने के लिए सबसे पहले केले को अच्छे से मैश कर लें, ताकि उसमें कोई गुठली ना रहे। अब इसमें दही और नारियल का तेल डालकर अच्छे से मिला लें। इसे तब तक मिलाएं जब तक ये एक स्मूथ पेस्ट न बन जाए। ध्यान रखें कि पेस्ट में बिल्कुल भी गुठली नहीं होनी चाहिए।
केला बालों को मॉइस्चर देता है और उन्हें सॉफ्ट बनाता है। वहीं दही से बालों को मजबूती मिलती है और नारियल का तेल बालों को गहराई से पोषण देता है और उन्हें शाइनी बनाता है। आप इसका हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Hair Care: बिना शैंपू के भी चमक जाएंगे गंदे और ऑयली बाल, बस करना हाेंगे ये काम
यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: एलोवेरा और अलसी के बीजों से बनाएं नेचुरल हेयर जेल, बाल हो जाएंगे रेशमी और चमकदार
तो अगर आप भी महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय कुछ होममेड ट्राई करना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए तरीके को आजमा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।