Hair Care: लंबे बालों के लिए लगाएं ये 2 पैक, जानें बनाने का तरीका

बाल तभी लंबे होने शुरू होते हैं, जब आप उनको सही तरीके से देखभाल करते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप सही नुस्खों को ट्राई करें, ताकि आपके बाल हेल्दी नजर आए।
Hair care

बाल लंबे नजर आए इसके लिए हम अक्सर अलग-अलग ट्रीटमेंट लेते हैं। कई समय तक तो इसका असर नजर आता है। लेकिन कुछ समय बाद बाल पहले की तरह खराब होने लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम हेयर केयर रूटीन को सही तरीके से फॉलो नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप सही हेयर पैक को बालों में लगाएं। इससे आपके बाल नेचुरली लंबे हो जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के हेयर पैक को आप बालों में लगा सकती हैं।

करी पत्ता और गुडहल के फूल का हेयर पैक

Hair pack (3)

घरों में करी पत्ता और गुड़हल के फूल आसानी से मिल जाते हैं। इसे लगाने से बाल लंबे भी हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये पुरानी और सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा है। पहले लोग इसी का तेल बनाकर अपने बालों में लगाते थे। आप इसका हेयर पैक बनाकर अपने बालों में अप्लाई कर सकती हैं।

इस तह बनाएं हेयर पैक

  • इसके लिए आपको करी पत्ते की कुछ पत्तियों को पानी से साफ करके मिक्सी में डालना है।
  • अब इसमें एक गुड़हल के फूल की पत्तियों को डालना है।
  • थोड़ा सा दही और एलोवेरा जेल मिक्स करें।
  • हल्का पानी डालकर पेस्ट बनाएं।
  • अब इसे अपने बालों में अप्लाई करें।
  • इसे 30 मिनट के लिए बालों में लगा रहने दें।
  • फिर पानी से बालों को साफ कर लें।
  • इससे आपके बाल कुछ ही दिनों में लंबे हो सकते हैं।

मेथी और नारियल तेल का हेयर पैक

hair pack ideas

मेथी दाना भी बालों के लिए अच्छा होता है। आप इसका भी हेयर पैक बालों में लगाएंगी, तो बालों की ग्रोथ होनी शुरू हो जाएगी। साथ ही, बाल जल्दी काले भी नही होंगे। इसके साथ आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: लीची के बीज फेंकने नहीं बनाएं ये हेयर पैक, दूर होंगी बालों से संबंधित कई समस्याएं

इस तरह बनाएं हेयर पैक

  • हेयर पैक बनाने के लिए आपको 2 चम्मच मेथी दाना लेना है। इसे रातभर भिगोकर रखना है।
  • अब इसे अगली सुबह पानी निकालकर मिक्सी में डालना है और पीस लेना है।
  • इसे एक कटोरी में निकालना है और 2 चम्मच नारियल का तेल मिक्स करना है।
  • इस मिश्रण को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाएं।
  • इसे 1 घंटे तक लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें।
  • इसके इस्तेमाल से आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाएगी।

बालों को लंबा करने के लिए जरूरी है कि आप सही तरीके की चीजों को लगाना शुरू करें। इससे आपके बाल घने और लंबे दिखेंगे। लेकिन एक्सपर्ट की सलाह लेना भी न भूलें।

इसे भी पढ़ें: गुड़हल और दही की मदद से बनाएं ये हेयर पैक, मजबूत होंगे बाल

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP