स्टिक फाउंडेशन से मेकअप हो जाता है मेल्ट, तो अपनाएं ये टिप्स

 अगर आप भी स्टिक फाउंडेशन का इस्तेमाल करती हैं और इससे आपका मेकअप मेल्ट हो जाता है तो इसके लिए इन तरीकों को एक बार जरूर ट्राई करें।

 
Foundation for Summer

गर्मी के मौसम में स्किन और मेकअप दोनों की समस्याओं का हमें सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से स्किन भी बहुत खराब हो जाती है। कई बार स्किन पर पिंपल्स या फिर काले धब्बे नजर आने लगते हैं। मेकअप लगाने के बाद भी स्किन चिपचिपी होने लगती है। ऐसे में लड़कियों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

लड़कियों को वैसे भी मेकअप करना काफी पसंद होता है। इसके लिए वो अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। कई सारी वैरायटी के फाउंडेशन खरीदती हैं। आजकल मार्केट में सबसे ज्यादा स्टिक फाउंडेशन दिखाई देने लगे हैं। लेकिन कई बार होता है कि, ये भी स्किन पर लगाने के बाद मेल्ट होने लगते हैं। अगर आपके साथ भी यही समस्या होती है तो इसके लिए जानें आपको क्या करना चाहिए।

बर्फ का करें इस्तेमाल

ice cubes for makeup lock

अगर आप चाहती हैं की मेकअप और फाउंडेशन ज्यादा समय तक टीका रहे तो इसके लिए आपको मेकअप करने से पहले चेहरे पर आइसिंग जरूर करें। इससे स्किन में मॉइस्चर लॉक हो जाएगा। इसकी वजह से चेहर पर पसीना भी कम आएगा। फिर आप अपने चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं वो लंबे समय तक चलेगा।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में बेस मेकअप को मैट बनाने के लिए इन टिप्स की लें मदद

मेकअप सेटिंग स्प्रे को करें यूज

Makeup setting spray

हम हमेशा मेकअप पूरा करने के बाद सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हमें फाउंडेशन लगाने के बाद भी इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इस तरह से फाउंडेशन स्किन पर अच्छे से सेट हो जाएगा। साथ ही गर्मी में मेल्ट भी नहीं होगा। फिर आप चाहे त लिपस्टिक और आई मेकअप को कर सकती हैं। इसके लिए कई सारे सेटिंग स्प्रे आपको मार्केट में मिल जाएंगे।

टिप्स: इस ट्रिक को आप लिक्विड फाउंडेशन के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।

लूज पाउडर से मेकअप को करें सेट

Loose powder

कई महिलाएं होती हैं जिनके फेस पर ज्यादा समय तक फाउंडेशन लगा नहीं रहता है, उन्हें स्टिक फाउंडेशन का इस्तेमाल करने के बाद उसे सेट करने के लिए लूज पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे मेकअप लॉन्ग लास्टिंग बना रहता है, साथ ही स्किन ग्लो भी बरकरार रहता है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में इस तरह करें स्टिक फाउंडेशन को ब्लेंड, नहीं होगा मेकअप मेल्ट

स्किन के लिए कोई भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें एक बार उसकी जांच जरूर कर लें। इससे स्किन को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता है, साथ ही आपका मेकअप भी सेट रहता है।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP