इस बात में कोई दोराय नहीं है कि लिपस्टिक आपके पूरे लुक को बदल देती है। वैसे तो आपकी मेकअप किट में कई तरह की लिपस्टिक मौजूद होंगी, लेकिन रेड लिपस्टिक एक ऐसा कलर है, जो लगभग हर महिला के चेहरे को अच्छा लगता है। खासतौर से, किसी पार्टी या फंक्शन में अगर एक महिला स्टेटमेंट लुक कैरी करना चाहती हैं तो अक्सर रेड लिप्स लुक का सहारा लेती है। वैसे तो रेड कलर की लिपस्टिक को नाइट पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे दिन में भी कैरी कर सकती हैं। हालांकि दोपहर के समय रेड लिपस्टिक अप्लाई करते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना होता है। दरअसल, दोपहर के समय लाइट और सॉफ्ट कलर्स को यूज करना अधिक बेहतर माना जाता है और अगर आप बोल्ड कलर को यूज कर रही हैं तो यह जरूरी है कि आप इसे सही तरह से अप्लाई करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि दिन के समय रेड लिपस्टिक अप्लाई करते समय आपको किन-किन बातों पर फोकस करना चाहिए-
दिन के समय रेड लिपस्टिक लगाते समय ध्यान रखने वाली सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप केवल अपने लिप्स को ही बोल्ड लुक दें और बाकी मेकअप को मिनिमल रखें। रेड लिप्स के साथ हैवी आई मेकअप करने से बचें क्योंकि यह दिन के लिए बेहद अजीब लगेगा। इसके बजाय आप थिन लाइनर और मस्कारा अप्लाई कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बालों में मेहंदी लगाने के सबसे आसान और असरदार तरीके जानें
रेड लिपस्टिक को अप्लाई करने के बाद यह जरूरी है कि आप ब्लोटिंग पेपर को यूज करें। यह आपकी लिपस्टिक को स्मज होने या फिर मैसी होने से बचाएगा। ब्लोटिंग पेपर लिपस्टिक को सही तरीके से सेट करने के अलावा, रंग को थोड़ा हल्का भी करता है, जिससे यह एक दिन के लुक के लिए एकदम परफेक्ट बन जाता है।
इसे जरूर पढ़ें:स्किन केयर से जुड़े इन 3 मिथ्स पर न करें भरोसा
अगर आप दिन के समय रेड लिपस्टिक लगा रही हैं तो यह आवश्यक है कि आप सही शेड की लिपस्टिक का चयन करें। एक ऐसी लिपस्टिक चुनें, जो ना सिर्फ आपकी स्किन टोन बल्कि अंडरटोन से मैच करता हो। अगर आपकी कूल अंडरटोन है, तो ऐसी रेड लिपस्टिक चुनें, जिसकी ब्लू अंडरटोन हो। वहीं अगर आपकी वार्म अंडरटोन है तो येलो अंडरटोन वाली रेड लिपस्टिक परफेक्ट लुक देगी।
अगर आप रेड लिपस्टिक लगा रही हैं और आपको दिन के समय इसे लगाते हुए झिझक हो रही है तो ऐसे में आप अलग-अलग टेक्सचर को ट्राई करें। मसलन, आप बोल्ड रेड या फिर मैट रेड लिपस्टिक लगाने की जगह रेड लिप टिंट्स, ग्लॉस, लिप क्रीम आदि को अप्लाई करें। यह आपको दिन के समय अधिक सटल लुक देगा।
दिन के समय रेड लिपस्टिक लगाते समय आपका लुक कैसा होगा, यह मुख्य रूप से इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसे किस तरह से अप्लाई करती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले लिप्स को स्क्रब करने और उसे मॉइश्चराइज करने से शुरूआत करें। इसके बाद आप लिप लाइनर से आउटलाइन बनाने के बाद उससे लिप को फिल करें। इसके बाद आप रेड लिपस्टिक को अप्लाई करें। आखिरी में, आप एक कंसीलर की मदद से किनारों को डिफाइन करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram, freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।