ब्राइडल लुक में एक लड़की के लिए उसका मेकअप बेहद ही खास होता है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि मेकअप के जरिए आप कई अलग-अलग लुक्स क्रिएट कर सकती हैं। ऐसे में अगर आप ब्राइडल लुक के लिए एक ट्रेडिशनल लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में आप बोल्ड रेड लिपस्टिक को अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं। यह एक ऐसा कलर है, जो कभी भी ट्रेंड से आउट नहीं होता।
यह सच है कि ब्राइडल लुक में बोल्ड रेड लिपस्टिक बेहद स्टनिंग लगती है, लेकिन अगर आपने इसे सही तरह से कैरी नहीं किया तो इससे आपका ब्राइडल लुक बिगड़ते देर नहीं लगती। इसलिए यह जरूरी है कि आप अगर ब्राइडल लुक में बोल्ड रेड लिपस्टिक को कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप कुछ बातों का खास ख्याल रखें। कुछ ऐसे छोटे-छोटे टिप्स व बातें हैं, जिनका अगर ख्याल रखा जाए तो बोल्ड रेड लिपस्टिक में आपका ब्राइडल लुक बेहद ब्यूटीफुल लगता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ब्राइडल लुक में बोल्ड रेड लिपस्टिक को कैरी करने का सही तरीका बता रहे हैं-
स्किन टोन के अनुसार चुनें कलर
जब आप बोल्ड रेड लिपस्टिक चुन रही हैं तो आपको सबसे पहले इस बात का ख्याल रखना होगा कि आप किसी की देखादेखी बोल्ड रेड लिपस्टिक को सलेक्ट ना करें। बोल्ड रेड लिपस्टिक में भी कई शेड्स होते हैं और हो सकता है कि जो शेड दूसरी लड़की पर अच्छा लग रहा हो, वह आप पर अच्छा ना लगे। इसलिए रेड कलर के किसी भी शेड को चुनने से पहले अपने स्किन टोन पर फोकस करें और अगर आपको सही रेड लिपस्टिक शेड चुनने में परेशानी हो रही हो तो ऐसे में आप अपने मेकअप एक्सपर्ट से बात कर सकती हैं। इसके अलावा आपको यह भी देखना होगा कि आपकी लिपस्टिक आपके आउटफिट और बाकी लुक के साथ भी अच्छी तरह फिट हो।
इसे जरूर पढ़ें:लिपस्टिक के बारे में नहीं जानती होंगी आप ये बातें, जानकर होगी हैरानी
लिप्स की करें लेयरिंग
आप यह बिल्कुल भी नहीं चाहेंगी कि आपके लिप्स फ्लेकी या फैली-फैली नजर आए। इसलिए जरूरी है कि आप लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले उसे अच्छी तरह रेडी करें। साथ ही साथ सीधे लिपस्टिक लगाने से पहले लेयरिंग भी करें। अगर आपके होंठ रूखे या फटे हैं तो ऐसे में लिप्स की डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए उसे हल्का एक्सफोलिएट जरूर करें और उसके बाद लिप्स पर लिप बाम भी लगाएं। इससे आपके होंठ थोड़े नरम नजर आएंगे।
इसके बाद आप लिप्स पर सीधे रेड लिपस्टिक लगाने की जगह लिप लाइनर की मदद से लिप्स पर आउटलाइन बनाने के साथ-साथ उससे लिप्स को फिल भी करें। इससे आपकी लिपस्टिक लॉन्ग लास्टिंग बनती है। अब आप लिप ब्रश की मदद से ही रेड लिपस्टिक को लिप्स पर लगाएं। इसके बाद आप अपने होठों के किनारों पर थोड़ा सा कंसीलर लगाकर अपने पॉउट को डिफाइन करें। अंत में सभी मेकअप प्रॉडक्ट को उनकी जगह पर सील करने के लिए कुछ मेकअप सेटिंग स्प्रे को स्प्रिट करना ना भूलें।
इसे जरूर पढ़ें:200 से 1000 रुपए की रेंज वाली ये हैं भारतीय स्किन टोन के लिए 7 सबसे बेस्ट न्यूड लिपस्टिक
बाकी लुक को रखें सिंपल
रेड लिप्स खुद में एक स्टेटमेंट हैं और इसलिए अगर आप ब्राइडल लुक में रेड लिप्स लुक रख रही हैं तो अपने लुक को बैलेंस रखने के लिए आप बाकी मेकअप को सिंपल ही रखें। आप हल्का गोल्डन या पीच शेड आईशैडो व सॉफ्ट ब्लश को चुन सकती हैं। रेड लिप्स के साथ आप स्मोकी आईज लुक ना रखें। खासतौर से अगर वेडिंग फंक्शन दोपहर के समय है।
Recommended Video
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों