स्किन पर किसी तरह के कोई दाग धब्बे नजर न आए। इसके लिए हम अक्सर अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं, जिसका असर कुछ समय के लिए चेहरे पर नजर आता है। इसके बाद दोबारा स्किन पहले की तरह नजर आने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप सही घरेलू नुस्खे को ट्राई करें जो घर में मौजूद रहते हैं साथ ही नेचुरल होते हैं। ऐसा ही एक नुस्खा टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप ने अपने वीडियो में शेयर किया और बताया कि कैसे आप अपनी स्किन का ध्यान रख सकती हैं। चलिए आपको भी बताते हैं उनके इस नुस्खे के बारे में।
मखाना मास्क के लिए सामग्री
- रोस्ट मखाना- आधा कटोरी
- नारियल का दूध- आधा कप
इसे बनाने का तरीका
View this post on Instagram
- मखाना मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में बिना घी का इस्तेमाल करें मखाना को अच्छे से भून लें।
- अब इसे मिक्सी में डालकर क्रश करें और बिल्कुल पतला कर लें।
- इसके बाद इसमें कोकोनट मिल्क मिलाएं और 30 मिनट के लिए भिगाकर रख दें ताकि वो सॉफ्ट हो जाएं।
- आप चाहें तो इसकी जगह पर चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके बाद इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
- करीब 20 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें।
- इसके बाद सॉफ्ट टॉवल से चेहरे को साफ कर लें।
- इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी और ग्लोइंग नजर आएगी। (स्किन के लिए घरेलू नुस्खे)
मखाना मास्क के फायदे
- मखाना स्किन और हेल्थ दोनों के लिए अच्छा होता है। इसलिए आपको इसे इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसमें जिंक, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो स्किन के लिए अच्छे होते हैं। यह स्किन को टाइट करते हैं और रंग को साफ करते हैं।
- चावल का पानी भी चेहरे के लिए अच्छा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल होते हैं जो त्वचा को पोषण देते हैं, उसे हाइड्रेट करते हैं और चमकदार बनाते हैं।
- कोकोनट मिल्क स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन सी, ई और के का अच्छा स्रोत होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को नुकसान से बचाने में मदद कर सकता है। इसलिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। (त्वचा का ध्यान रखने का सही तरीका)
टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप के बताए गए इस नुस्खे को ट्राई करके आप अपनी स्किन को हेल्दी रख सकते हैं। बस आपको सही स्टेप्स और चीजों का ध्यान रखना है ताकि स्किन हेल्दी रहे।
इसे भी पढ़ें: दमकती त्वचा पाने के लिए हफ्ते में 2 बार करें ये काम
नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों