herzindagi
tips for how to apply lipstick on thin lips

पतले होंठों पर लिपस्टिक लगाते समय इन टिप्स को करें फॉलो

पतले लिप्स की महिलाओं को डार्क शेड्स को अवॉयड करना चाहिए और लाइट शेड लिपस्टिक या ग्लॉस का इस्तेमाल करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2022-08-17, 18:45 IST

जब महिलाएं मेकअप करती हैं तो अपने हर फेस फीचर को खूबसूरती को निखारना चाहती हैं। आमतौर पर, यह माना जाता है कि मेकअप के दौरान आई मेकअप पर सबसे अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। जबकि वास्तव में, अगर आप चाहें तो सिर्फ लिप मेकअप की मदद से भी एक बोल्ड लुक कैरी कर सकती हैं। कुछ महिलाएं मेकअप में अपनी आइज को न्यूड लुक देती हैं, लेकिन लिप्स को ब्यूटीफुल दिखाने के लिए डिफरेंट शेड्स को लिप्स पर अप्लाई करती हैं।

हालांकि, जब बात लिप मेकअप करने की हो तो सिर्फ लिपस्टिक को लगा लेना ही काफी नहीं होता है, बल्कि आपको अन्य भी कई बातों का ध्यान रखना होता है। मसलन, हर महिला के लिप्स के अलग होते हैं और इसलिए उन्हें अपने लिप्स के अनुसार ही लिपस्टिक को अप्लाई करना चाहिए।

expert riya vashist quote on thin lips

खासतौर से, अगर आपके लिप्स पतले हैं तो यह और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है, ताकि आपके लिप्स अधिक फुलर नजर आएं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि पतले लिप्स पर लिपस्टिक लगाते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

डार्क शेड्स को करें अवॉयड

dark shades lipstick

अगर आपके लिप्स पतले हैं तो आपको डार्क शेड्स को पूरी तरह से अवॉयड करना चाहिए। महिलाओं को लगता है कि डार्क शेड्स लिपस्टिक उन्हें बोल्ड लिप्स देंगे। जबकि इससे आपके लिप्स दब जाएंगे और इससे आपके लिप्स और भी अधिक पतले नजर आएंगे। ऐसी महिलाओं के लिए लाइट शेड का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें-समर में व्हाइट आउटफिट के साथ अप्लाई किए जा सकते हैं ये लिपस्टिक शेड्स

लगाएं लिप ग्लॉस

lip gloss

अगर आप रेग्युलर में रेडी हो रही हैं तो जरूरी नहीं है कि आप हर बार लिपस्टिक ही अप्लाई करें। ऐसी महिलाओं के लिए लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार माना जाता है। लिप ग्लॉस ना केवल आपके लिप्स को हल्का कलर देंगे, बल्कि उन्हें अधिक शाइनी बनाएंगे। जिसे वह अधिक ब्यूटीफुल नजर आएंगे।

सही तरह से करें हाइलाइटर का इस्तेमाल

highlighter

लिप मेकअप करते समय हाइलाइटर आपके लुक को और भी अधिक एन्हॉन्स कर सकता है। लेकिन अगर आपके लिप्स पतले हैं तो ऐसे में आपको हाइलाइटर का इस्तेमाल सही तरह से करना चाहिए। कुछ महिलाएं हाइलाइटर को क्यूपिड बो के बीचों-बीच यूज करती हैं।

लेकिन पतले लिप्स की महिलाओं को अपने लोअर लिप्स के बीच में लगाना चाहिए, ताकि वह अधिक उभरे हुए नजर आएं। अमूमन महिलाओं के लिप्स का ऊपरी होंठ पतला होता है और पतले लिप्स पर कभी भी हाइलाइटर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

करें लिप कंटूरिंग

lip liner

अगर आपके लिप्स पतले हैं तो लिप कंटूरिंग के जरिए भी लिप्स को अधिक फुलर व बोल्ड लुक दिया जा सकता है। इसके लिए, पहले आप अपने लिप्स की शेप को देखें और फिर उसे एक फुलर व मनचाही शेप देने के लिए आप लिप लाइनर को लिप्स की शेप से हल्का सा बाहर लाइन करें। इसके बाद आप लिपस्टिक अप्लाई करें। जब आप इस तरह से लिप्स लगाती हैं तो इससे आपके लिप्स नेचुरली अधिक बिग व फुलर नजर आते हैं।

लिप लाइनर का शेड हो सही

लिपस्टिक लगाने से पहले महिलाएं लिप लाइनर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन अगर आपके लिप्स पतले हैं तो आपको लिप लाइनर के शेड को लेकर अतिरिक्त सतर्क होना चाहिए। आप हमेशा उसी शेड की लिप लाइनर का इस्तेमाल करें, जिस शेड की आपकी लिपस्टिक है। कुछ महिलाएं एक शेड डार्क लिप लाइनर यूज करती हैं। लेकिन आप ऐसा बिल्कुल भी ना करें।

इसे जरूर पढ़ें-पतले होंठों को बड़ा दिखाने के लिए अपनाएं ये नेचुरल तरीका

तो अब आप भी इन टिप्स को अपनाकर अपने पतले होंठों को अधिक फुलर व ब्यूटीफुल दिखाएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।