पहली बार स्पा करवाने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

स्पा ट्रीटमेंट आजकल ज्यादातर महिलाएं करवाती है। इसकी मदद से हमें काफी आराम मिलता है। अगर आप भी स्पा ट्रीटमेंट करवाने का प्लान बना रही है तो कुछ चीजें जान लें।

 

What should I do before going to a spa

स्पा ट्रीटमेंट की मदद से हमें काफी ज्यादा राहत मिलता है। स्पा ट्रीटमेंट करवाना सभी को पसंद होता है, हालांकि अगर आप बॉडी स्पा करवा रही हैं तो आपको काफी पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। ऐसे में बार- बार स्पा ट्रीटमेंट लेना सभी के बस की बात नहीं होती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि पहली बार स्पा करवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

रिलैक्स करना है जरूरी

स्पा ट्रीटमेंट लेने के दौरान आपको किसी भी चीज के बारे में नहीं सोचना चाहिए। आपको स्पा के दौरान खुद को थेरपिस्ट को सौंप देना चाहिए। कोशिश करें की बॉडी स्पा किसी महिला से करवाएं तक आपको ज्यादा कंफरटेबल होगा। रिलैक्स करने से ही आपको इस ट्रीटमेंट का असर होगा।

मसाज के बाद आराम लें

keep in mind before you go to a spa

स्पा ट्रीटमेंट यानी मसाज करवाने के बाद कुछ घंटो के लिए आपको आराम लेना चाहिए। इस दौरान आपको काफी शांति मिलेगी कोशिश करें की 1 या 2 घंटे का नींद भी लें। स्पा ट्रीटमेंट के बाद आराम करने से आपको काफी शांति मिलेगी और जो भी शरीर में दर्द है वह भी निकल जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें-बालों को शाइनी बनाने के लिए घर बैठे हेयर स्‍पा का मजा लें

स्पा के दौरान प्रेशर का रखें ख्याल

What to do and not to do at spa

कई लोग स्पा के दौरान ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। बता दें कि स्पा के दौरान आपको खुद से भी थेरपिस्ट को गाइड करना होगा। अगर आपको स्पा का प्रेशर ज्यादा लग रहा है तो अपने थेरपिस्ट से प्रेशर कम करने के लिए भी कह सकते है। कई लोग ऐसा कहने से झिझकते है। अगर आप भी इन चीजों से झिझकते है तो आपको बाद में शरीर में दर्द जैसी समस्या हो सकती हैं। ऐसे में आपको बॉडी स्पा लेते समय इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें- हेयर स्पा से पहले इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, मिलेगा बेस्ट लुक

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP