Olive oil का इन 3 तरह से करें इस्तेमाल, eyebrow growth में दिखने लगेगा फर्क

अगर आप भी आइब्रो के कम बालों की वजह से परेशान रहती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है।  आज हम आपको Olive oil के इस्तेमाल के बारे में बताएंगे। 
image

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई प्रयास करती हैं। इनमें से कुछ महिलाएं मेकअप कर अपने लुक को गॉर्जियस बनाती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलु उपाय कर चेहरे की रंगत को बढाती हैं। ऐसे में अगर आप भी आइब्रो के कम बालों की वजह से परेशान रहती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको Olive oil के इस्तेमाल के बारे में बताएंगे।

आइब्रो के लिए ऑलिव ऑयल

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अपनी भौंहों यानि आइब्रो को घना बनाने के लिए अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। लेकिन अब आप घर पर रहकर कम खर्च में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर आइब्रो को खूबसूरत बना सकती हैं। ऑलिव ऑयल में मौजूद पोषक तत्व आइब्रो की हेयर ग्रोथ को बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे। आप ऑलिव ऑयल का 3 तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं।

2 - 2025-06-27T174737.478

ऑलिव ऑयल का करें 3 तरह से इस्तेमाल

सबसे पहला आप थोड़ा ऑलिव ऑयल एक कंटेनर में निकाल कर रोजाना रात में सोने से पहले अपनी आइब्रो पर इसे लगाकर हलके हाथों से मसाज कर सकती हैं। आप ऑलिव ऑयल का कॉटन की मदद से इस्तेमाल कर सकती हैं। दूसरे दिन आप अपने चेहरे को हल्के क्लींजर से धो लें। ऐसा आपको रोजाना रात में सोने से पहले करना है।

यह भी पढ़ें:Thick Eyebrows Home Remedies: घनी आइब्रो करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, जानें एक्सपर्ट से

ऑलिव ऑयल और जैतून का तेल

इसके अलावा आप ऑलिव ऑयल में जैतून का तेल मिक्स कर इस्का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप दोनों तेल को मिक्स कर एक बॉटल में भर लें। उसके बाद कॉटन की मदद से अपनी आइब्रो पर इसे अच्छी तरह लगा लें। ऐसा आप रोजना रात में सोने से पहले कर सकती हैं। इससे आपको काफी फायदा देखने को मिल सकता है।

ऑलिव ऑयल के साथ प्याज का रस

आप ऑलिव ऑयल के साथ प्याज का रस मिक्स कर आइब्रो के बालों पर लगा सकती हैं। इससे आपकी आइब्रो खूबसूरत और घनी बन सकती हैं। इसे लगाने के लिए आप सबसे पहले प्याज के रस को एक कटोरी में निकाल लें, फिर इसमें ऑलिव ऑयल मिक्स कर इसे कॉटन की मदद सेक् आइब्रो पर अच्छी तरह से लगा लें।

1 - 2025-06-27T174740.806

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें: Bhumi Pednekar ने खोला दमकती त्वचा का राज, इस देसी नुस्खे से आप भी पाएं नेचुरल ग्लो

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP