अंडरआर्म्स की स्किन काली होने की वजह से कई लड़कियों को शर्म का सामना करना पड़ता है। स्लीवलेस कपड़े पहनने से पहले उन्हें हज़ार बार सोचना पड़ता है। अगर काली अंडरआर्म्स के साथ उन्होंने विदाउट स्लीव्स या फिर कुछ मॉर्डन पहन लिया तो उन्हें दिनभर हिचकिचाहट होती रहती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि लगातार अंडरआर्म्स के बाल साफ करने के बावजूद भी आपकी स्किन काली क्यों पड़ जाती है। दरअसल आप जब अंडरआर्म्स के बाल साफ करती हैं तो कुछ ऐसी गलतियां करती हैं जिसकी वजह से आपकी अंडरआर्म्स काली हो जाती हैं।
ये कौन सी गलतियां हैं और आपको अंडरआर्म्स के बाल साफ करते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए आइए आपको बताते हैं।
अंडरआर्म्स के बाल साफ करने से पहले उसे अच्छे से तरह साफ करके सुखाएं
अगर आप अपनी अंडरआर्म्स के बाल हटाने से पहले उसे साफ नहीं करती तो इससे भी वहां का कालापन बढ़ता है। इसलिए आप कभी भी अंडरआर्म्स के बालों को साफ करने से पहले उसे अच्छी तरह क्लीन करें। इसे पानी से धोने के बाद एक अच्छा स्क्रब लगाकर एक्सफोलिएट करें। ऐसा करने से बाल भी सॉफ्ट होकर आसानी से निकल आएंगे और उस जगह की गंदगी भी खत्म हो जाएगी।
Read more:एक्सपर्ट से जानिए waxing के बाद त्वचा को काला होने से कैसे बचाएं
अंडरआर्म्स के बाल साफ करते समय हाथों को ऐसे करें स्ट्रेच
अंडरआर्म्स के बाल हटाते समय हाथों का स्ट्रेच करना बेहद जरुरी है। अगर आप इसे अच्छे से स्ट्रेच नहीं करती तो आपकी स्किन खिंच जाती है फिर वहां से ढीली पड़ने लगती है जिस वजह से भी आपकी अंडरआर्म्स काली होनी शुरु हो जाती हैं। आप शेविंग से बाल साफ करें या फिर वैक्सिंग से अंडरआर्म्स के बाल साफ करवाएं लेकिन दोनों की सूरतों में आप अपनी बाजू को अच्छे से स्ट्रेच जरुर करें।
अंडरआर्म्स साफ करवाने के बाद टाइट कपड़े ना पहनें
ये गलतियां अकसर कई लड़कियां करती हैं जिस वजह से उनकी अंडरआर्म्स की स्किन काली होने लगती है। अंडरआर्म्स के बाल क्लीन करवाने के बाद आप अगर टाइट कपड़े पहनती हैं तो इससे पसीना आएगा जिससे जलन मचेगी और फिर रैशेज होने लगेंगे। अब ऐसा हुआ तो अंडरआर्म्स की स्किन वहां से काली तो जरुर ही होगी। इसलिए ध्यान रखें कि अंडरआर्म्स के बाल साफ करवाने के बाद आप या तो ढीले कपड़े पहनें या फिर स्लीवलेस कपड़े ही पहनें इससे आपकी अंडरआर्म्स पर रैशेज़ नहीं पड़ेंगे और वो गोरी ही रहेगी।
सही डायरेक्शन में अंडरआर्म्स साफ करें
क्लीन शेव के लिए ज़रूरी होता है कि हमेशा शेविंग सही डायरेक्शन में हो। अंडरआर्म के बाल हटाते वक्त हमेशा रेज़र का मूवमेंट की ग्रोथ की अपोजिट डायरेक्शन में रखें। ऐसा ही वैक्सिंग स्ट्रिप के साथ भी है। जैसे अगर आपके बालों की ग्रोथ ऊपर से नीचे की तरफ है, तो रेज़र का इस्तेमाल नीचे से ऊपर की तरफ करें या स्ट्रेप को इस डायरेक्शन में निकालें।
हर बार बाल निकालने के बाद बाद ब्लेड को धोना ना भूलें
अगर आप भी अंडरआर्म के पूरे बालों को हटाने के बाद रेज़र ब्लेड को धोती हैं, तो अब ऐसा ना करें। हर एक स्ट्रोक के बाद ब्लेड को धोए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी, तो बाल और डेड स्किन ब्लेड में फंसते जाएंगे और शेविंग अच्छी तरह नहीं होगी। इसलिए परफेक्ट शेव के लिए इसे हर स्ट्रोक के बाद ज़रूर धोएं. साथ ही लंबे की जगह स्ट्रोक छोटे रखें।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों