गर्मी में पसीने की वजह से धूल-प्रदूषण चेहरे पर जम जाते हैं जिसकी वजह से पिंगमेंटेशन की शिकायत हो जाती है। गर्मी में पिंगमेंटेशन होना एक आम समस्या है जो हर उम्र की लड़की और महिलाओं को होते हैं। जिसके कारण चेहरा काफी बुरा और काला लगने लगता है।
क्या होता है पिगमेंटेशन?
पिगमेंटेशन में स्किन की रंगत असमान हो जाती है। चेहरे पर पैचेज पड़ जाते हैं। त्वचा पर काले दाग-धब्बों की समस्या हो जाती है। यह जल्दी ठीक भी नहीं होते हैं और मार्केट के प्रॉडक्ट से तो यह बिल्कुल भी ठीक नहीं होते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप किचन में रखे इन घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें और धैर्य के साथ इनका ठीक होने का इंतजार करें। पिंगमेंटेशन से बचाने के लिए किचन में रखे आलू से लेकर बादाम तक रामबाण उपाय माना जाता है।