Wed Apr 1, 2026 | Updated 06:08 PM IST HZ Awards 2026

अगर चेहरे पर दिखते हैं बहुत ज्यादा तिल तो ये नुस्खा करें ट्राय

माना जाता है कि तिल चेहरे की खूबसूरती बढ़ाते हैं लेकिन यह तब होता है जब चेहरे पर एक या दो तिल होते हैं। अगर चेहरे पर जरूरत से ज्यादा तिल होते हैं तो वह चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ देते हैं। इसलिए कई लोग थेरेपी की मदद से तिल हटाते हैं। लेकिन ये काफी महंगी होती है और इस बात का भरोसा नहीं है कि इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हों... !! तो फिर क्या किया जाए? ऐसी स्थिति में इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें। इन घरेलू नुस्खों से हेल्दी तरीके से चेहरे के तिल हट जाएंगे। 

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 25 Apr 2018, 19:04 IST

कच्चा आलू

Create Image : Herzindagi

चेहरे से तिल हटाने के लिए कच्चा आलू काफी इफेक्टिव होता है। चेहरे पर से तिल हटाने के लिए कच्चे आलू के एक टुकड़े को अपने चेहरे पर रगड़ें। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में जल्दी फर्क दिखने लग जाएगा। रोज रात को सोते समय आलू के टुकड़े चेहरे पर रगड़ें और फिर सो जाएं। 

केले का छिलका

Create Image : Herzindagi

इसी तरह से केले के छिलके भी तिल को हटाने के लिए काफी फायदेमंद है। केले के छिलके के अंदर का हिस्सा तिल पर रख कर ऊपर से किसी साफ कपड़े से इसे बांध लें। त भर इसे ऐसे ही रहने दें। इससे तिल झड़कर साफ हो जाता है।

अनानास

Create Image : Herzindagi

अनानस का जूस पीने में काफी टेस्टी लगता है और यह हेल्दी होता है। लेकिन बहुत कम लोगों को ही मालूम है कि अनानस चेहरे के तिल हटाने के लिए काफी यूज़फुल है। चेहरे के तिल पर अनानास का जूस दिन में 2-3 बार चेहरे पर रोज़ लगाएं। फिर 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

सेब का सिरका

Create Image : Herzindagi

रात को सोने से पहले चेहरा धोएं और इसके बाद सेब के सिरके से चेहरे पर हल्की- हल्की मसाज करें। अब इसे रात भर के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। सुबह उठ कर चेहरा धो लें। 

शहद

Create Image : Herzindagi

अंत में हम बात करते हैं गुणों की खान शहद की जो तिल को हटाने में काफी इफेक्टिव होता है। तिल हटाने के लिए थोड़ा सा शहद और सनबीज के तेल लेकर मिला लें। इस मिश्रण को नियमित रूप से 5 मिनट तिल पर रगड़ने से त्‍वचा के चमकने के साथ-साथ तिल भी गायब हो जाएगें। 

तो इनमें से कोई एक चीज इस्तेमाल करें और दस से पंद्रह दिन में चेहरे के तिल हटाएं। 

beauty remedies that will cure moles | beauty remedies that will cure moles | Herzindagi