herzindagi
laser hair removal advantages and disadvantages

क्या हैं लेजर हेयर रिमूवल के फायदे और नुकसान? जानें इसके बारे में सबकुछ

लेजर हेयर रिमूवल से आप शरीर के जिस हिस्से के बालों को हमेशा के लिए खत्म करना चाहती हैं वह संभव होता है, बल्कि फिर उस जगह पर बाल दोबारा वापिस नहीं आते हैं। 
Editorial
Updated:- 2019-10-25, 10:46 IST

शरीर के अनचाहे बाल शायद किसी भी लड़की को पसंद नहीं होंगे! ये दिखने में जितने बुरे लगते हैं उतना ही मुश्किल इन्हें हटाना भी होता है। शरीर के अनवान्टेड बालों को हटाने के लिए लड़कियां हर महीने थ्रेडिंग, वैक्सिंग, शेविंग और हेयर रिमूवल क्रीम सहित न जाने किन किन चीजों का इस्तेमाल करती हैं। ऐसा भी नहीं है कि एक बार हेयर रिमूव कराने से फिर बाल दोबारा नहीं आएंगे। बल्कि भयंकर दर्द सहने के बावजूद बाल अगले महीने फिर से उग आते हैं। सोच के देखिए अगर ऐसा हो कि आप एक बार अपने शरीर के बाल हटाएं और फिर वह कभी वापिस न आए! सपने जैसा लग रहा है न? हालांकि आप अपने इस सपने को सच भी कर सकती हैं वो भी लेजर हेयर रिमूवल के साथ। इस तकनीक से आप शरीर के जिस हिस्से के बालों को हमेशा के लिए खत्म करना चाहती हैं वह संभव होता है, बल्कि फिर उस जगह पर बाल दोबारा वापिस नहीं आते हैं। हालांकि इस तकनीक के कई फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको हेयर रिमूवल तकनीक के फायदे और नुकसान के बारे में बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कम उम्र में क्‍यों हो रहे हैं बाल सफेद, जानिए 5 कारण

क्या है हेयर लेजर रिमूवर तकनीक

advantages and disadvantages of laser hair removal inside three

लेजर हेयर रिमूवर एक ऐसी कास्मेटिक प्रक्रिया होती है जिसके बहुत कम दर्द के साथ शरीर के किसी निश्चित जगह के बालों को हमेशा के लिए निकाल लिया जाता है। इस प्रकिया में बालों के मेलेनिन पर अत्यधिक केंद्रित रोशनी प्रवाहित की जाती है। रोशनी ही बालों को हमेशा खत्म करने का काम करती है। इस प्रक्रिया का एक सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि इसे कराने के बाद बाल जल्दी दोबारा नहीं आते हैं।

 

क्या हैं इसके फायदे

advantages and disadvantages of laser hair removal inside two

1. यह तकनीक भले ही थोड़ी महंगी है लेकिन यह आपके लिए फायदे का सौदा हो सकती है। इस प्रक्रिया में सिर्फ शरीर के उसी हिस्से के बालों को हटाया जाता है, जहां से आप हटाना चाहती हैं। साथ ही इसमें आसपास की त्वचा को नुकसान होने की संभावना भी न के बराबर होती है।

 

2. जिन महिलाओं के बालों की ग्रोथ बहुत ज्यादा होती है या जिनके बाल बहुत हार्ड होते हैं उनके लिए यह तकनीक पूरी तरह से कामयाब है। इसे एक बार कराने के बाद बार-बार बाल निकालने के दर्द से नहीं जूझना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: ग्रे बालों को छुपाने के लिए घर पर ही करें आसान तरीके से रूट टच अप

advantages and disadvantages of laser hair removal inside one

3. इस प्रक्रिया में बहुत ही कम समय लगता है। इसके लिए आप एक्सपर्ट से मिलकर पहले अपनी स्किन दिखानी होती है और अप्वॉइंटमेंट लेनी होती है। फिर कुछ ही समय में यह प्रक्रिया हो जाती है।

4. इसे एक बार कराने के बाद सालों तक बाल नहीं आते हैं। इसलिए आपको बार−बार अनचाहे बालों को हटाने की झंझट भी नहीं होती है।

लेजर हेयर रिमूवल के नुकसान फायदे के साथ ही इस तकनीक के कई नुकसान भी हैं। कुछ लोगों को लेजर हेयर रिमूवल कराने के बाद स्किन रैशेज, सूजन और जलन जैसी समस्या हो जाती है। कुछ महिलाओं को तो इस प्रक्रिया के बाद छाले हो जाते हैं, हालांकि ऐसा बेहद कम मामलों में देखा जाता है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।