herzindagi

घरेलू चीजों से चेहरे के डार्क सर्कल्स ऐसे हटाएं और रेशम सा निखार पाएं

अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हो गए हैं, तो आप महंगे कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स पर खर्च करने के बजाय किचन में मौजूद तत्वों से इन्हें आसानी से दूर कर सकती हैं और इसमें ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा।

Pooja Sinha

Updated:- 2018-06-22, 10:59 IST

महिलाएं अक्सर काम की व्यस्तता में अपने लुक्स का खयाल रखना भूल जाती हैं। ज्यादा स्ट्रेस और वर्कलोड की वजह से उनकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो जाते हैं। कुछ और वजहों जैसे कि कम सोने, हार्मोन्स में बदलाव आने, अव्यवस्थित लाइफस्टाल होने या फिर हेरिडिटरी कारणों से भी आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं। वैसे ये डार्क सर्कल्स एक उम्र के बाद ज्यादा प्रॉमिनेंटली नजर आने लगते हैं। कुछ महिलाएं इन डार्क सर्कल्स को लेकर बहुत ज्यादा परेशान हो जाती हैं और बाजार से महंगे कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स खरीदकर लाती हैं। क्या आप जानती हैं कि घर में मौजूद बहुत सी चीजों से आप ये डार्क सर्कल्स आसानी से दूर कर सकती हैं। अच्छी बात ये है कि इनके इस्तेमाल में किसी तरह का झंझट भी नहीं है। तो घर में आसानी से मिलने वाली इन चीजों के बारे में आइए जानते हैं-

बादाम का तेल

inside

हर रात दो मिनट बादाम के तेल से अपनी आंखों के इर्द-गिर्द मसाज करें। मसाज क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज और इसका फर्क देखिए। बादाम में विटामिन ई होता है, जो डार्क सर्कल्स मिटाकर आंखों की खूबसूरती वापस लाता है।

Watch more :परफेक्ट फाउंडेशन लगाने का सही तरीका जानिए

आलू

inside

आलू को दो बराबर हिस्सों में काटें। इसके बाद एक हिस्सा लेकर आंखों के इर्द-गिर्द क्लॉकवाइज और एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं। आंखों पर हल्के हाथों से मसाज करें। आलू में नेचुरल ब्लीचिंग तत्व होते हैं, जिससे पफीनेस और डार्क सर्कल्स दोनों गायब हो जाते हैं।

टमाटर

inside

एक टम्मच टमाटर जूस लीजिए। इसे अपनी उंगलियों में लगाकर आंखों के इर्दगिर्द हल्के हाथों से क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज मसाज करें। आखिर में हल्के गुनगुने पानी से अपनी आंखें धो लें। टमाटर से स्किन टोन लाइट होता है। कुछ हफ्तों तक दिन में दो बार ऐसा करने से आपकी आंखें खिल उठेंगी।

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।