पेट के जिद्दी स्‍ट्रेच मार्क्‍स को कम करते हैं ये नुस्‍खे, जरूर आजमाएं

अगर आप पेट के स्‍ट्रेच मार्क्‍स को कम करना चाहती हैं तो ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट के बताए इन नुस्‍खों को आजमाएं। 

stretch marks on stomach tips by shahnaz

प्रेग्‍नेंसी के दौरान और खासकर प्रेग्‍नेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स की समस्या बहुत आम है। वे त्वचा के अत्यधिक स्‍ट्रेच, त्वचा की लोच और लचीलेपन के खत्‍म होने के कारण होते हैं। मूल रूप से, जब वजन बढ़ने के बाद वजन कम होता है, जैसा कि प्रेग्‍नेंसी के बाद होता है तब स्‍ट्रेच मार्क्‍स होते हैं।

स्‍ट्रेच मार्क्‍स त्वचा के बड़े हिस्से में फैल सकते हैं, खासकर पेट पर। यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि ये निशान त्वचा की सतह पर नहीं होते हैं, बल्कि वास्तव में त्वचा की निचली परतों में इलास्टिन और कोलेजन फाइबर में दरार के कारण होते हैं।

अगर आप भी स्‍ट्रेच मार्क्‍स से परेशान हैं और इसके चलते आपको साड़ी बेली के ऊपर की ओर पहनना पड़ता है तो इस आर्टिकल में बताए नुस्‍खों को जरूर आजमाएं। इन नुस्‍खों के बारे में हमें ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट शहनाज हुसैन जी बता रही हैं। तो देर किस बात की आइए इनके बारे में विस्‍तार से जानते हैं।

तेल की मसाज

Belly Stretch Marks massage

हालांकि, स्‍ट्रेच मार्क्‍स समय के साथ धीरे-धीरे फीके पड़ जाते हैं, लेकिन उन्हें कभी भी पूरी तरह से हटाया नहीं जाता है। इसलिए, जैसे ही आप गर्भवती हों, आपको पेट की मालिश को डेली रूटीन में शामिल करने के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। यह त्वचा की लोच को बनाए रखने में मदद करता है। आप इसके लिए शुद्ध जैतून या तिल के तेल का इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:स्किन से कैसे हटाएं स्ट्रेच मार्क्स? फाइन लाइन्स के लिए भी काम आएगी ये ट्रिक

विधि

मसाज प्रेग्‍नेंसी के बाद स्‍ट्रेच मार्क्‍स में भी मदद करती है। नाभि से शुरू होकर बाहर की ओर जाते हुए पेट की सर्कुलर मोशन से मसाज करनी चाहिए। ऊपरी पेट के लिए, दिशा दाएं से बाएं होनी चाहिए, जबकि निचले पेट के लिए सर्कुलर स्ट्रोक बाएं से दाएं होना चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह और निर्देश के प्रेग्‍नेंट महिला के पेट की मसाज नहीं करनी चाहिए। त्वचा की लोच और लचीलापन बनाए रखने से, प्रेग्‍नेंसी के बाद स्‍ट्रेच मार्क्‍स का निर्माण बहुत कम होता है। जब पेट पर त्वचा खिंच जाती है, तो सूखापन और खुजली की समस्या हो सकती है। तेल से मसाज करने से ऐसी समस्याओं को रोकने में मदद मिलेगी।

घरेलू नुस्‍खे

Belly Stretch Marks aloe vera

आप स्‍ट्रेच मार्क्‍स को कम करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों को भी आजमा सकती हैं-

  • बेसन में दही और थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें और हफ्ते में दो बार इस जगह पर लगाएं। आधे घंटे बाद इसे धो लें।
  • आप गेहूं के बीज का तेल, एलोवेरा जेल और जैतून के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर अपना खुद का मॉइश्चराइजर भी बना सकती हैं। इसे रोजाना शरीर पर लगाएं, खासकर स्‍ट्रेच मार्क्‍स वाले हिस्‍सो पर, या उन हिस्‍सों पर जहां स्‍ट्रेच मार्क्‍स होने की संभावना होती है।
  • स्ट्रेच मार्क्स पर रोजाना एलोवेरा जेल लगाएं। यह सहायक ऊतकों की मरम्मत में मदद करता है। यह त्वचा को मॉइश्चराइज और ठीक भी करता है। 20 मिनट बाद इसे धो लें।
  • एक और त्वचा को टाइट करने वाला घरेलू सामग्री अंडे का सफेद भाग है। इसे ओट्स के साथ मिलाएं और इस जगह पर लगाएं। सूखने पर इसे धो लें। फिर त्वचा को पोषण देने के लिए ऑलिव ऑयल लगाएं।

स्ट्रेच मार्क्स के अन्‍य टिप्‍स

Belly Stretch Marks remedies expert

  • घरेलू उपचार से लेकर कॉस्मेटिक सर्जरी तक, स्ट्रेच मार्क्स के इलाज के कई तरीके हैं। कॉस्मेटिक सर्जरी एक महंगी प्रक्रिया है, लेकिन जिन महिलाओं की प्रेग्‍नेंसी के दौरान पेट पर अतिरिक्त चर्बी जमा होती है, वे पेट से अतिरिक्त चर्बी और खिंची हुई त्वचा के साथ-साथ स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए एब्डोमिनोप्लास्टी कर सकती हैं।
  • स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए विभिन्न प्रकार की लेजर थेरेपी का भी इस्‍तेमाल किया जाता है।
  • शहनाज हुसैन जी का कहना है, 'हमने वेज पील ट्रीटमेंट्स का भी उपयोग किया है, जिसमें सब्जियों के अर्क के साथ एक्सफोलिएशन को फॉलो करते हैं, जिसमें क्‍लॉक वाइज और एंटी क्‍लॉक वाइज का इस्‍तेमाल किया जाता है। ट्रीटमेंट के बाद सूदिंग क्रीम लगाई जाती हैं। स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए बॉडी मास्क का भी इस्तेमाल किया जाता है।

आप भी इन टिप्‍स को आजमाकर स्‍ट्रेच मार्क्‍स को काफी हद तक कम कर सकती हैं। ब्‍यूटी से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Recommended Video

Image Credit: Shutterstock & Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP