मेकअप करना हम सभी को बेहद पसंद होता है। आजकल आपको इंटरनेट पर तरह तरह के मेकअप लुक्स आसानी से मिल जाएंगे। वहीं बात अगर आजकल के चलन की करें तो न्यूड मेकअप काफी पसंद किया जा रहा है। इसे बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर आप और हम तक शादियों से लेकर पार्टियों तक के लिए ट्राई कर रहे हैं।
अगर आप भी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की तरह मेकअप करना चाहती हैं और अपने लुक को आकर्षक बनाना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
ब्राउन शिमर न्यूड मेकअप
आजकल शिमर न्यूड मेकअप को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि आई मेकअप करने के लिए पहले कंसीलर को सेट कर लें। इसके बाद आप ब्राउन कलर को अपने क्रीज एरिया पर लगा लें। इसके बाद आप ब्राउन कलर की फॉयल आईशैडो को लिड एरिया में लगाएं। फॉयल आईशैडो लगाने के लिए आप अपनी उंगलियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही लिप्स के लिए आप ब्राउन न्यूड कलर को ही चुनें। बता दें कि ऐसा मेकअप आप रात के समय भी कर सकती हैं। (न्यूड मेकअप करने का आसान तरीका)
इसे भी पढ़ें :मेकअप करते समय रखें इन बातों का ध्यान
विंग आईलाइनर न्यूड मेकअप
बता दें कि आजकल रेट्रो स्टाइल आईलाइनर को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके लिए आप आंखों पर ब्राउन मैट आईशैडो का इस्तेमाल करें। इसके बाद आप आप लिक्विड या जेल आईलाइनर की मदद से विंग लुक क्रिएट कर सकती हैं। साथ ही लिप्स के लिए आप थोड़े बोल्ड ब्राउन या चॉकलेट कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा लुक आप ब्राइट कलर के ऑउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :ड्रूपी आईज है तो आई मेकअप करते समय इन टिप्स को फॉलो करें
बैज कलर न्यूड मेकअप
आजकल न्यूट्रल कलर को काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आपकी ऑउटफिट फ्लोरल या कलरफुल है तो इस तरह का मेकअप काफी खिलकर नजर आता है। इसमें आपको केवल आई बेस सेट करके अपनी स्किन से मिलता-जुलता कोई भी मैट कलर लिड और क्रीज पर लगाना होगा और पतले आईलाइनर के साथ लुक को कंप्लीट करना होगा। साथ ही लिप्स के लिए भी बैज कलर को चुनना होगा। इस लुक में नकली आईलैश को अवॉयड करें और केवल मस्कारा का इस्तेमाल करें। (आईशैडो को इस्तेमाल करने के तरीके)
इसी के साथ दिखाए गए ये मेकअप लुक्स आपको पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए हुए कॉमेंट बॉक्स में अपनी राय हम तक जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों