जब भी शादी का समय नजदीक आता है, तो होने वाली दुल्हन के चेहरे का नूर बढ़ जाता है। वहीं कई सारी दुल्हन के चेहरे पर टेंशन की वजह से पिंपल्स या डलनेस दिखने लगती है। इसकी वजह से वो शादी के कुछ समय पहले से ही ट्रीटमेंट को स्टार्ट करती हैं। लेकिन इसका असर भी ज्यादा दिखाई नहीं देता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर हम एक्सपर्ट की सलाह के बिना अलग-अलग चीजों को चेहरे पर लगाना शुरू कर देते हैं। लेकिन हमें ऐसा नहीं करना है। आपको ऐसे स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना है, जो आपके चेहरे का निखार बढ़ा सके। इसे हमारे साथ डॉक्टर स्वाति ने शेयर किया। आपको बता दें कि ये एक डर्मेटोलोजिस्ट हैं। चलिए बताते हैं किस रूटीन को आपको फॉलो करना है।
रोजाना सुबह चेहरे पर लगाएं टोनर
आपको रोजाना सुबह सादे पानी से अपने चेहरे को साफ करना है। इसके बाद चेहरे पर एलोवेरा जेल और रोज वाटर से बने टोनर को अपने चेहरे पर स्प्रे करना है। इसके बाद 10 मिनट तक चेहरे पर किसी भी चीज को अप्लाई नहीं करना है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी। साथ ही, आपको बाजार के टोनर को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बाद एक कॉटन पैड से इसे साफ करना है। आपके चेहरे पर जितनी भी गंदगी होगी वो साफ हो जाएगी।
नहाते समय चेहरे पर लगाएं फेस पैस
नहाने जाने से पहले आप 30 मिनट का समय अपनी स्किन पेंपरिंग के लिए रखें। इसमें आप चावल का आटा, दूध और शहद को मिक्स करके एक फेस पैक बनाएं। अब इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। इसे 30 मिनट के लिए सूखने दें। फिर इसे पानी से साफ करें। इसके बाद आपको किसी तरह के कोई भी फेस वॉश को लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपका चेहरा साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Skin Care: रात को चेहरे पर लगाएं ये चीजें, चमक उठेगी आपकी त्वचा
रात के समय चेहरे पर लगाएं मॉइश्चराइजर
चेहरे को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आप जब रात के समय सोने के लिए जाएं तो चेहरे को अच्छे से साफ करें ताकि कोई भी मेकअप चेहरे पर न रहे। फिर मॉइश्चराइजर क्रीम या आप मलाई भी लगा सकती हैं। इसे लगाकर सोएं। आपके चेहरे पर चमक दिखाई देगी।
एक्सपर्ट के बताए गए नुस्खे मेरे घर पर भी इस्तेमाल किए जाते हैं। इसका असर मेरी सिस्टर इन लॉ की त्वचा पर दिखाई दे रहा है। आप भी चाहें तो पैच टेस्ट करके ट्राई कर सकती हैं।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों