चेहरा साफ-सुथरा नजर आएं इसके लिए हम अक्सर अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई सारे प्रोडक्ट ऐसे होते हैं, जो ज्यादा महंगे होने की वजह से इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। फिर हम इस रूटीन को छोड़ देते हैं। लेकिन अगर आपको अपनी स्किन को हेल्दी रखना है, तो इसके लिए जरूरी है कि आप रात के समय स्किन केयर जरूर करें। इसके लिए आप घर पर रखी चीजों का इस्तेमाल करें। ये चेहरे की सुंदरता को दोगुनी करेगा। साथ ही, आपकी स्किन को हेल्दी रखेगा। चलिए आपको बताते हैं किन चीजों को आप रात के समय चेहरे पर लगाकर त्वचा को हेल्दी रख सकती हैं।
मलाई और शहद
मेरी स्किन अक्सर ड्राई हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बदलते मौसम और प्रदूषण के कारण जो बैक्टेरिया के कण होते हैं, वो त्वचा की नमी को सोखना शुरु कर देते हैं। ऐसे में अक्सर मुझे ट्रीटमेंट लेन पड़ता है। इसमें काफी पैसे खर्च हो जाते हैं। लेकिन अब मैंने चेहरे पर मलाई और शहद का इस्तेमाल करना शुरु किया है। इससे चेहरा साफ लगता है। साथ ही, ड्राई भी नजर नहीं आता है।
इस तरह करें मलाई और शहद का इस्तेमाल
- इसे लगाने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में 1 चम्मच मलाई लेनी है।
- अब इसमें 1 चम्मच शहद को मिक्स करना है।
- फिर इन दोनों चीजों को मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई करना है।
- इसके बाद इसे 15 से 20 मिनट चेहरे पर लगा रहने देना है।
- फिर चेहरे से पानी को साफ करना है।
- इसे लगाने के बाद किसी और प्रोडक्ट को चेहरे पर न लगाएं।
आलू का रस और एलोवेरा जेल
अगर चेहरे पर डार्कनेस या टैनिंग नजर आ रही है, तो ऐसे में आप आलू के रस और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। इन दोनों चीजों को चेहरे पर लगाने से पोर्स ओपन होते हैं। साथ ही, त्वचा हेल्दी नजर आती है। आप चाहें तो इसका टोनर बनाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Night Skin Care Routine: नाइट स्किन केयर रूटीन के लिए एक्सपर्ट की इन टिप्स को करें फॉलो
इस तरह इस्तेमाल करें आलू का रस और एलोवेरा जेल
- इसके लिए आपको एक आलू लेना है। इसका छिलका उतारें।
- अब इसे कद्दूकस करके पानी को अलग कर लें।
- फिर इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल को मिक्स करें।
- इसे चेहरे पर कॉटन पैड की मदद से लगाएं।
- इसके बाद चेहरे को साफ करें।
- इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी और ग्लोइंग नजर आएगी।
इन नुस्खों को मेरे घर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इसका तरीका यहां शेयर कर रही हूं। अगर आप भी पार्लर और बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट में पैसे खर्च न करके कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप इन्हें एक बार पैच टेस्ट करके लगा सकती हैं। इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी।
इसे भी पढ़ें: Night Skin Care: रात में सोने से पहले इन चीजों का करें इस्तेमाल, सुबह चेहरे पर दिखेगा निखार
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें। साथ ही, पैच टेस्ट करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों