मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। यह बात तो हम अच्छी तरह से जानते हैं। वहीं इसके कई डिजाइन और उन डिजाइनों को बनाने का तरीका, ये सब आपको इंटरनेट पर आसानी से मिल जाएगा। वहीं अपने हाथों में लगी मेहंदी को यूनीक और खूबसूरत बनाने के लिए आपको नए-नए डिजाइन और स्टाइल की मेहँदी को लगाना चाहिए।
भरे-भरे हाथों वाली मेहँदी तो लगभग सभी को पसंद आती है, लेकिन अगर आप अपने हाथों की शोभा में चार चांद लगाना चाहती हैं तो केवल हाथों की उंगलियों में मेहंदी भी लगा सकती हैं। तो आइये देखते हैं केवल हाथों की उंगलियों में मेहंदी लगाने के अलग-अलग डिजाइन और जानेंगे उनसे जुड़े कुछ खास टिप्स।
जाल स्टाइल
जाल मेहंदी सबसे आसान डिजाइनों में से एक है। इसे बनाने के लिए केवल आपको सही तरीके से लकीरे खींचनी आनी चाहिए। इसके लिए आप टूथपिक की मदद ले सकती हैं। साथ ही चाहे तो जाल के अंदर आप डॉट-डॉट डिजाइन भी बना सकती हैं।
रिंग डिजाइन
वहीं कुछ अलग तरह की मेहंदी आप लगाना चाहती हैं तो इस तरह का मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। आप इस तरह की कई सारी रिंग स्टाइल अपने हाथों की उंगलियों पर बना सकती हैं और हाथों को आकर्षक लुक दे सकती हैं।
भरी उंगलियों के लिए
कई बार हम भरी-भरी उंगलियों वाले डिजाइन की मेहंदी को लगाना पसंद करते हैं। इसके लिए आप इस तरह का डिजाइन बना सकती हैं। हालांकि देखने में ये डिजाइन काफी मुश्किल लग रहा होगा, लेकिन इस तरह का डिजाइन सबसे आसान होता है। इसमें आपको केवल बारीकी के साथ डिजाइन को बनाना होगा।इसे भी पढ़ें :अरेबिक मेहंदी के डिजाइन जिन्हें आप कर सकती हैं फेस्टिवल पर ट्राई
फूल-पत्ती डिजाइन
फूल-पत्ती डिजाइन एवरग्रीन चलन में रहता है। इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप स्टैंसिल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। साथ ही टूथपिक की मदद से आप इसे आकर्षक लुक भी दे सकती हैं। फूल के अन्दर की तरफ आप शेडिंग कर सकती हैं। इसके अलावा मेहँदी के डिजाइन को खूबसूरत बनाने के लिए आप डार्क कलर वाली मेहंदी से आउटलाइन भी कर सकती हैं।
अगर आपको केवल हाथों की उंगलियों के लिए मेहंदी लगाने का आसान तरीका और उनसे जुड़े कुछ खास टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit : Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों