herzindagi
round mehndi design simple

Circle Mehndi Design: त्योहार हो या शादी, सभी के हाथों में खूब जचेंगी मेहंदी के ये डिजाइन

मेहंदी लगवाना भला किसे पसंद नहीं, शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में यदि आप अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगवाना चाह रही हैं, तो इन डिजाइन को जरूर देखें। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-20, 20:12 IST

मेहंदी की डिजाइन चाहे कैसी भी हो, हाथों में रचने के बाद हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। मेहंदी लगवाना भला किसे पसंद नहीं होगा। शादी हो या त्योहार महिलाएं अपने हाथों में तरह-तरह की मेहंदी डिजाइन बनवाती हैं। मेहंदी की कई अलग-अलग खूबसूरत डिजाइन आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगी। सभी के लिए अलग-अलग तरह के मेहंदी डिजाइन होते हैं। ब्राइडल के लिए अलग तो ब्राइडमेड्स के लिए अलग, यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप कौन सी मेहंदी डिजाइन लगवाना चाह रही हैं। इसके अलावा आजकल गोल मेहंदी डिजाइन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस डिजाइन लगाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता और न ही हाथ ज्यादा भरा-भरा लगता है।

क्या है गोल या सर्कल मेहंदी डिजाइन

Circle Mehndi Design ()

पहले के समय में जब मेहंदी के कोन नहीं होते थे, तब लोग हाथों में गोल मेहंदी की डिजाइन बनाते थे। पहले की इस गोल मेहंदी डिजाइन में अब और ज्यादा बारीक डिजाइन ऐड कर इसे खूबसूरती से कोन की मदद से बनाया जाता है। मेहंदी की ये डिजाइन बनाना बहुत आसान है, हथेली की बैक या फ्रंट दोनों ही साइड आप इस डिजाइन को बना सकते हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए पहले हाथ में छोटी गोल टिक्की बनाएं और उसी में गोल डिजाइन बनाते हुए मेहंदी को पूरा करते जाएं। 

हैवी गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन

circle mehndi design simple,

ये डिजाइन काफी यूनिक और ट्रेंडी है। गोल या सर्कल मेहंदी की डिजाइनतो सभी बनवाते हैं, लेकिन डिजाइन के बाद हथेली को कई नहीं भरता। ऐसे में यदि आपको अपने पूरे हथेली में डिजाइन बनानी है, तो इस डिजाइन को जरूर बनवाएं। बीच में सर्कल बनाएं और चैक फिलिंग से उसे भर दें। अब किनारे से डिजाइन बनाने के बाद पूरी हथेली को फूलों की डिजाइन से भर दें।

अरेबिक गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन

circle mehndi design back hand ()

इस डिजाइन को बनाने के लिए हथेली के बीच में छोटी गोल टिक्की बनाएं। अब टिक्की के किनारे में तस्वीर में बनी हुई फूल या डिजाइन को बना लें। जब पूरी डिजाइन बन जाए तो हथेली और अंगूठे में बनी हुई डिजाइन को भी बनाएं। रचने के बाद यह डिजाइन आपके हाथों में काफी यूनिक और खूबसूरत लगेगी।

इसे भी पढ़ें: Finger Mehndi Design: हथेली ही नहीं अब मेहंदी के इन डिजाइन से उंगलियां भी लगेंगी खूबसूरत 

पैरों के लिए सर्कल मेहंदी डिजाइन

circle mehndi design front hand

सर्कल डिजाइन हाथों में ही नहीं पैरों में भी बनाई जा सकती है। अभी महाशिवरात्रिआने वाली है, ऐसे में आप यदि पैरों में मेहंदी लगाने वाली हैं, तो सर्कल डिजाइन लगवा सकती हैं। छोटी सी टिक्की के साथ डिजाइन को शुरू करें और अंगूठे और पैरों की उंगलियों में डिजाइन बनाकर डिजाइन को पूरा करें।

सिंपल सर्कल मेहंदी डिजाइन

hand round mehndi design

यदि आपको ज्यादा हैवी डिजाइन नहीं पसंद या आपसे ज्यादा डिजाइन नहीं बन पाती, तो आप इस आसान और सिंपल मेहंदी की डिजाइन को अपने हथेली में बना सकती है। यह डिजाइन आपके रेगुलर डिजाइन की तरह ही है, जिसे आप बैक और फ्रंट दोनों तरफ बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Simple Foot Mehndi Design: पैरों में लगाएं मेहंदी के ये सिंपल डिजाइन, बढ़ जाएगी खूबसूरती

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit Insta gram (mehndi_designs_collection,best_mehndi_designs1, devil_mehndi_arts)

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।