Karwa Chauth Alta Designs: पैरों पर मेहंदी की जगह इस बार लगाएं आलता, देखें सिंपल और जल्दी बनने वाले डिजाइन

 अगर आपको पैरों में मेहंदी लगाने का मन नहीं है, तो ऐसे में आप आलता लगा सकती हैं। यह आप सिर्फ 15 मिनट में अपने पैरों में लगा सकती हैं। इससे आपके पैर सुंदर नजर आएंगे।
image

Alta Designs: फेस्टिव सीजन पर अच्छे से तैयार होना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन अच्छे हम तभी लगते हैं, जब आप कुछ नया ट्राई करते हैं। करवा चौथ के मौके पर अक्सर महिलाएं हाथों और पैरों में मेहंदी डिजाइन को क्रिएट करवाती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि समय कम होने की वजह से हम इन्हें क्रिएट नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप अपने पैरों पर आलता लगा सकती हैं। आलता भी पैरों में लगने के बाद अच्छा लगता है। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के आलता को अपने पैरों में लगा सकती हैं।

बॉर्डर डिजाइन वाला आलता

Border design alta

अगर आपको पैरों को सुंदर बनाना है, तो इसके लिए आप बॉर्डर डिजाइन वाला आलता लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह के आलता से आपके पैर अच्छे लगेंगे। इसके लिए पहले आपको आलता को अपने पैर के नीचे वाले हिस्से पर लगाना है। फिर बीच में गोल टिक्की के डिजाइन को क्रिएट करना है। फिर व्हाइट वाले कुमकुम की मदद से छोटे-छोटे बिंदी के डिजाइन को क्रिएट करना है। इससे आपके पैर सुंदर लगेंगे। आप इसे घर पर इयरबड और माचीस की तिल्ली की मदद से क्रिएट कर सकती हैं।

बेल डिजाइन वाला आलता डिजाइन

Bail designs alta

आप अपने पैरों पर आलता डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपको पहले अपने पैर के पंजे के पास लाल रंग का आलता लगाना है। इसके बाद फूल और पत्तियों के डिजाइन की बेल को व्हाइट कलर के कुमकुम से क्रिएट करना है। इस तरह से आप आलता को कम समय में पैरों पर लगा सकती है। इसके लिए आप चाहें तो पेपर पर डिजाइन क्रिएट करके इसे ब्रश की मदद से पैरों पर क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपके पैर अच्छे नजर आएंगे। इसे बनाने में 20 मिनट का समय लगेगा।

इसे भी पढ़ें: मेहंदी से नहीं आलता की इन 5 डिजाइंस से पैरों की सुंदरता में लगाएं चार-चांद

पत्तियों के डिजाइन के साथ क्रिएट करें आलता

Alta

आप पैरों में इस फोटो में नजर आने वाले आलता डिजाइन को भी क्रिएट कर सकती हैं। इसमें पंजों पर लाल रंग का इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद पत्तियों को क्रिएट करके बॉर्डर बनाया गया है। फिर बीच में भी ऐसे ही पत्तियों के साथ डिजाइन को क्रिएट किया गया है। यह डिजाइन बनाना थोड़ा सा मुश्किल होता है। लेकिन जब यह बनता है, तो इससे पैर सुंदर लगते हैं। इसे बनाने में आपको 20 मिनट का समय लगेगा। इस तरह के डिजाइन को आप करवा चौथ पर क्रिएट कर सकती हैं।

इस बार पैरों में लगाएं ये आलता डिजाइन। इससे पैर भी सुंदर नजर आएंगे। साथ ही, आपको अलग से मेहंदी क्रिएट करने की जरूर नहीं मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: Alta Designs : हाथ-पैरों में लगाएं आलता, देखें डिजाइन की तस्वीरें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP