
हिंदू धर्म में तीज-त्योहारों का महत्व बेहद खास होता है। इसलिए लोग इसे उत्साह के साथ मनाना पसंद करते हैं। इसमें से कई सारे त्योहार होते हैं, जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूजा-अर्चना करती हैं। सोलह श्रृंगार करके तैयार होती है। हरतालिका तीज के मौके पर भी महिलाएं श्रृंगार करके तैयार होती हैं। हाथों में मेहंदी और आलता लगाती हैं। आप भी अपने पैरों को सुंदर बनाने के लिए आलता लगा सकती हैं। इसके लिए अलग-अलग डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपके पैर सुंदर दिखाई देंगे।

आप अपने पैरों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए बेल डिजाइन में आलता लगा सकती हैं। इस तरह के आलता लगाने के लिए पहले आपको पैरों को भरना है। फिर साइड में बेल के डिजाइन को क्रिएट करना है। इस तरह की बेल डिजाइन में आप पत्तियों के साथ कमल के फूल को क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपके पैरे अच्छे लगेंगे। इसे भरने के लिए आप लाल रंग का इस्तेमाल कर सकती हैं, ताकि आपके पैर भरे-भरे नजर आए। इसे बनाने में आपको सिर्फ 15 मिनट लगेंगे।

आप अपने पैरों को भरने के लिए आलता के गोल टिक्की वाले डिजाइन को लगा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन के लिए आधे पैर पर आलता लगाना है। फिर इसमें गोल टिक्की के डिजाइन को क्रिएट करना है। अब इसके आसपास फूल की पत्तियों को बनाना है। इस तरह के आलता को लगाने से आपके पैर अच्छे लगेंगे। साथ ही, आपके पैरों की शोभा दोगुनी हो जाएगी। आप इसे खुद भी लगा सकती हैं। साथ ही, इसे लगाने में समय भी कम लगता है।
इसे भी पढ़ें: Alta Designs For Bride: शादी पर मेहंदी की जगह लगा सकती हैं आलता, बनाएं ये डिजाइन

आप अपने पैरों में डॉट डिजाइन वाले आलता को लगा सकती हैं। इस तरह के आलता डिजाइन पैरों में लगने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, इससे आपके पैरों की खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी। इसमें पहले आपको उंगली से लेकर आधे हिस्से पर आलता लगाना है। इसके बाद आपको डॉट की लाइन बनानी है। इसके बाद आपको ट्रायंगल डिजाइन को क्रिएट करना है। फिर डॉट डिजाइन को क्रिएट करना है। इससे आपके पैर अच्छे लगेंगे।
इसे भी पढ़ें: बाजार से खरीदने के बजाए घर पर ही बिना केमिकल के बनाएं आलता या महावर
हरतालिका तीज के खास मौके पर आप पैरों में लगाएं ये आलता। देखें ये लेटेस्ट डिजाइन इससे आपके पैर सुंदर लगेंगे। साथ ही, यह डिजाइन आसानी से बन जाएंगे। इसे आप तस्वीर देखकर भी बना सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।