आप भी चेहरे पर करती हैं प्याज के रस का इस्तेमाल तो जान ले इसके नुकसान

अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए फेस पर प्याज के रस का इस्तेमाल करती हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं।आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे कि चेहरे पर प्याज के रस के इस्तेमाल स्किन के लिए सही है या नहीं।
image

चेहरे पर अगर एक भी दाग लग जाए, तो अधिकतर लड़कियां परेशान हो जाती हैं। फेस पर होने वाले इन पिंपल्स, दाग धब्बे से छुटकारा पाने के लिए वे ना जानें कितने प्रयास करती हैं। चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए अधिकतर लड़कियां महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। इनमें से कुछ लड़कियां घरेलू नुस्खों को भी आजमाती हैं।

अगर आप भी अपने फेस पर होने वाली सभी परेशानी को दूर करने के लिए प्याज के रस को चेहरे पर लगाती हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे कि चेहरे पर प्याज के रस का इस्तेमाल करना सही है या नहीं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय

प्याज के रस का चेहरे पर इस्तेमाल

2 (37)

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक चेहरे पर होने वाले दाग धब्बे खूबसूरती को कम कर देते हैं, जिससे अधिकतर लड़कियां परेशान रहती हैं और ऐसे में कई लड़कियां चेहरे पर प्याज के रस का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन ऐसा करने से आपको अपने चेहरे पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे बताया कि अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है और आप चेहरे पर प्याज के रस का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इससे आपकी स्किन में जलन, इरीटेशन जैसी परेशानी हो सकती हैं। यही नहीं कुछ लड़कियों को चेहरे पर प्याज के रस का इस्तेमाल करने की वजह से स्किन डैमेज होने का डर भी बना रहता है और धीरे धीरे आपके चेहरे पर कम उम्र में रैशेज होने लग सकती हैं।

यह भी पढ़ें:गर्मियों में अगर स्किन पर पड़ जाते हैं रैशेज तो ट्राय करें ये 5 चीजें

आंखों में हो सकता है इन्फेक्शन

1 (37)

प्याज के रस को चेहरे पर लगाने से ना सिर्फ आपके चेहरे पर परेशानी होगी बल्कि आपको इससे आंखों में भी इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है। कुछ लड़कियों को इसके इस्तेमाल से स्किन एलर्जी का सामना भी करना पड़ सकता है। जिसे ठीक करने में समय लग सकता है और आपकी परेशानी बढ़ सकती हैं। प्याज के रस को सीधे चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए, नहीं तो इससे काफी परेशानियां हो सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

आपको चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने से पहले ब्यूटी एक्सपर्ट या डर्मेटोलॉजिस्ट की मदद लेनी चाहिए और उनके बताए उपाय को करना चाहिए। प्याज के रस की वजह से आपके चेहरे पर खुजली होने लग सकती हैं ऐसी स्थिति में आप डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट के पास जाकर तुरंत इलाज करवा सकती हैं।

नोट : इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।

यह भी पढ़ें:Home Remedies: स्किन में बार-बार होती है एलर्जी, तो ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP