शिल्पा शेट्टी ने बेटे विहान के साथ मिलकर बनाया DIY Salt Scrub, जानें इसके फायदे

शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे विहान के साथ मिलकर एक DIY स्क्रब बनाया है जो उनके अनुसार सारी निगेटिविटी दूर करने के लिए बहुत अच्छा है। जानिए उस स्क्रब के बारे में।

shilpa shetty and son viaan diy scrub m

शिल्पा शेट्टी उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अपने बच्चों को हर तरह से क्रिएटिव बनाने के बारे में सोचती हैं। वो विहान के साथ कुकिंग, बेकिंग, योगा से लेकर टिकटॉक के वीडियो तक सब कुछ करती हैं। ऐसे में भला ब्यूटी और स्किन केयर के मामले में वो कैसे पीछे रह सकती हैं। हाल ही में शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर DIY सॉल्ट स्क्रब बनाने का तरीका शेयर किया है। शेयर किए गए वीडियो में वो अपने बेटे विहान के साथ ये बना रही हैं।

शिल्पा शेट्टी और विहान ने ऐसे बनाया सॉल्ट स्क्रब-

जिस DIY स्क्रब की यहां बात की जा रही है उसे बनाने के लिए शिल्पा शेट्टी ने पुदीना और लेमन ज़ेस्ट (ग्रेट किया हुआ नींबू का छिलका) का इस्तेमाल किया है। इसे बनाने के लिए उन्होंने ये इंग्रीडियंट्स लिए हैं-

1 कप पिसा हुआ रॉक सॉल्ट (Epsom सॉल्ट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है)
1/4 बादाम तेल (नारियल तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है)
6-7 क्रश की हुई पुदीने की पत्तियां
1/2 चम्मच लेमन ज़ेस्ट
थोड़ा सा नींबू का रस

इसे बनाना बहुत ही आसान है। पहले नमक में बादाम तेल को मिलाएं। इसके बाद पुदीने की पत्तियां, लेमन ज़ेस्ट, नींबू का रस सब कुछ मिलाकर एक एयर टाइट कंटेनर में रखें। ध्यान रखें कि इसमें पानी नहीं मिलाना है।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) onJun 9, 2020 at 11:57pm PDT



जब भी आप स्ट्रेस फील करें थोड़े से स्क्रब को आधी बाल्टी गुनगुने पानी में मिलाकर उसमें पैर डालकर बैठें। शिल्पा के अनुसार ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को रिलैक्स करने में मदद करता है। ये शरीर से सभी तरह की निगेटिविटी दूर करता है।

इसे जरूर पढ़ें- शिल्पा शेट्टी के इन 10 योग पोज से लीजिए मोटिवेशन और हेल्‍दी रहें

ये हैं सॉल्ट स्क्रब के फायदे-

सॉल्ट स्क्रब पैरों और शरीर के बाकी हिस्सों के लिए अच्छा होता है, लेकिन ये चेहरे के लिए अच्छा नहीं हो सकता है। इसके कई फायदे होते हैं जैसे-

- नमक में मैग्नीशियम की मौजूदी स्किन से टॉक्सिन हटाने में मदद करती है और साथ ही साथ किसी तरह के स्किन इन्फेक्शन को खत्म करने में मददगार होती है। अगर आप सी-सॉल्ट यूज कर पाएं तो ये बहुत अच्छा साबित होगा। इसमें स्किन को फायदा पहुंचाने वाले कई मिनरल होते हैं। ये बल्ड सर्कुलेशन सही करने में भी मदद करता है।

- ये डेड स्किन हटाने में मदद कर सकता है। ये पैरों के लिए बहुत अच्छे साबित होते हैं। इसे अधिकतर कोहनी और पैरों पर ही इस्तेमाल किया जाता है।

ये बात ध्यान रखने वाली है कि सॉल्ट स्क्रब को बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया गया तो ये स्किन बर्न कर सकते हैं। इसलिए इसे लिमिटेड मात्रा में ही इस्तेमाल करें।

योगा से लेकर बेकिंग तक लॉकडाउन में शिल्पा ने विहान के साथ ट्राई किया ये सब-

शिल्पा शेट्टी अपने बेटे के साथ इस लॉकडाउन में काफी कुछ ट्राई कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने घर पर कुकीज बेक की थीं और उसे शेयर भी किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) onMay 7, 2020 at 3:30am PDT




शिल्पा हमेशा अपने वीडियो के साथ कैप्शन में ये जरूर लिखती हैं कि बच्चों के साथ समय स्पेंड कर वो चीज़ें की जाएं जो उन्हें अच्छी लगती हैं।

ऐसे ही शिल्पा और राज एक्सरसाइज के वक्त भी विहान को एंटरटेन रखते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) onApr 19, 2020 at 10:30pm PDT



इसे जरूर पढ़ें- शिल्पा शेट्टी से जानिए हेल्दी रहने के लिए योगा के अलावा किन चीजों को करना है शामिल



इतना ही नहीं वो घर में सब्जियां उगाते और तोड़ते वक्त भी वो विहान को अपने साथ रखती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) onApr 7, 2020 at 10:38pm PDT



अब यकीनन शिल्पा जिस तरह से अपने बेटे को हर चीज़ में ट्रेन कर रही हैं उससे लगता है कि वो अपने बेटे को काफी क्रिएटिव बनाना चाहती हैं।



इस तरह बच्चों के साथ क्रिएटिव चीज़ें करने से वो घर पर बोर नहीं होंगे और कोरोना वायरस लॉकडाउन के वक्त अपने समय का सही इस्तेमाल करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

All Image Credit: Shilpa Shetty Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP