herzindagi
shahnaz husain tips for dark circles in hindi

डार्क सर्कल्स से लेकर पफीनेस तक, इन समस्याओं को कम करेंगे शहनाज हुसैन के ये टिप्स

खराब लाइफस्टाइल का असर न केवल त्वचा पर ब्लकि हमारी आंखों पर भी पड़ता है। जिसके कारण कई तरह के समस्याएं होने लगती हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-06-08, 16:09 IST

आंखें हमारे चेहरे के सबसे एक्सप्रेसिव फीचर में से एक है। इन्हें मिरर ऑफ द सोल भी कहा जाता है। क्योंकि आंखें बहुत कुछ बयां कर देती हैं। यूं ही नहीं कहा जाता कि आंखें देख कर दिल का हाल बयां किया जा सकता है। हमारे शरीर की थकान, बीमारी, गुस्सा और खुशी हमारी आंखें ही जाहिर कर देती हैं। वहीं आंखें चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का भी काम करती हैं।

हालांकि, इस भागदौड़ भरी जिंदगी और काम का असर सबसे ज्यादा हमारी आंखों पर पड़ रहा है। लंबे समय तक कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करना, आंखों पर दबाव डालता है। साथ ही नींद की कमी से भी आंखें प्रभावित होती हैं। जिससे हमारी आंखें सूज जाती हैं। साथ ही आंखों के नीचे काले घेरे होने लगते हैं। जिन्हें अंग्रेजी भाषा में डार्क सर्कल्स कहा जाता है। आंखों को आराम देने के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी होता है। अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स ज्यादा होने लगे हैं। या फिर आंखें सूजती हैं तो आप शहनाज हुसैन द्वारा बताई गई टिप्स आजमा सकती हैं।

डार्क सर्कल्स को कम करने के तरीके

home remedies for dark circles

  • अगर आपके आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होने लगे हैं तो इसके लिए आल्मंड क्रीम लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद रूई से क्रीम को साफ कर लें।
  • इसके अलावा आप शुद्ध बादाम के तेल का भी उपयोग कर सकती हैं। इस तेल को रोजाना अपनी आंखों के आसपास रिंग फिंगर की मदद से करीब 1 मिनट तक मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद गीले रूई से इसे साफ कर लें।

घरेलू उपाय अपनाएं

expert tips on dark circle

आंखों के आसपास की त्वचा को चमकदार बनाने के लिए आप शहनाज हुसैन के बताए गए टिप्स अपना सकती है।

  • इसके लिए आपको पपीता का गूदा, नींबू का रस और एक चुटकी भर हल्दी चाहिए होगी। इन सभी चीजों को मिक्स कर लें। इस पेस्ट को अपनी आंखों के आसपास लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें।
  • आंखों की ड्राईनेस और डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए दूध में कुछ केसर के धागे डालकर आधे घंटे तक भिगो लें। अब इसमें रूई भिगोकर इसे अपनी आंखों के नीचे लगाएं।
  • बादाम और दूध का पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगा लें। करीब 20 मिनट बाद अपनी आंखों को धो लें। इसके इस्तेमाल से आंखों के आसपास की त्वचा मुलायम हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें:गर्मियों में ट्रैवल के दौरान इस तरह करें अपनी स्किन की देखभाल

  • आंखों की थकान और सूजन को दूर करने के लिए कॉन्ट्रास्ट वॉशिंग टेक्नीक अपनानी चाहिए। अपनी आंखों को पहले गर्म पानी से धोएं। फिर ठंडे पानी से आंखों पर छीटें मारें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे कंजेशन में राहत मिलती है।
  • आंखों की थकान दूर करने के लिए आप चाहें तो टी बैग्स को आई पैड्स के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। बस इसके लिए टी बैग्स को गर्म पानी में डुबोएं। फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब इसे अपनी आंखों पर लगा लें।(क्या अंडर आई क्रीम से सच में होता है फायदा)

इसे भी पढ़ें:Shahnaz Husain Tips: त्वचा को साफ़ और हेल्दी बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

इन बातों का रखें ध्यान

ways to deal with dark circles

  • डार्क सर्कल्स न हो इसके लिए आपको पौष्टिक और संतुलित आहार खाना चाहिए। अपनी डाइट में ताजे फल, सलाद, दही स्किम्ड दूध, पनीर, दाल और बीन्स शामिल करें।
  • आपको रोजाना एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। डीप ब्रीदिंग करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन और तनाव को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • रात को सोते समय क्रीम या मेकअप लगाने से आंखों में सूजन आ सकती है। इसलिए हमेशा अपने चेहरे को साफ करके ही सोएं।
  • कच्चे आलू को पतले-पतले टुकड़ों में काट लें। इनका इस्तेमाल आंखों के नीचे करें। इससे त्वचा संबंधी समस्याएं कम होती हैं।(कैसे पता करें अपने स्किन टाइप के बारे में)
  • आंखों के आसपास की स्किन को मॉइश्चराइज करने, त्वचा में कसाव लाने और डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए नींबू के रस में थोड़ा सा शहद और अंडे की सफेदी मिलाएं। इसे अपने आंखों के आसपास लगाएं। करीब 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।

अगर आप बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो आप शहनाज हुसैन के प्रोडक्ट्स खरीद सकती हैं। beauty products

(फेमस ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट्स शहनाज हुसैन 'शहनाज हुसैन ग्रुप' की चेयरपर्सन, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। शहनाज हुसैन के कई हर्बल प्रोडक्ट्स आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। ब्‍यूटी के क्षेत्र में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से नवाजा भी जा चुका है।)

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।