herzindagi
tips reduce white hair

सफेद बालों की समस्या को कम करने के लिए अपनाएं एलोवेरा जेल और नारियल तेल का ये उपाय

सफेद बालों को काला करने के लिए आपको नेचुरल चीजों का उपयोग करना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2022-10-28, 09:07 IST

पहले के समय में हमारे बाल 50 की उम्र के बाद सफेद होते थे, लेकिन अब 20 कि उम्र वाले लोगों के भी सफेद बाल हो जाते हैं। यूं कहें तो आजकल आपको बूढ़े हो या बच्चे किसी भी उम्र के लोगों के बाल सफेद दिख जाएंगे। हमारी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से हमारे बाल समय से पहले ही सफेद होना शुरू हो जाते हैं। हालांकि ज्यादातर लोग इस समस्या को छिपाने के लिए तरह-तरह के महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही इससे सफेद बालों की परेशानी और ज्यादा बढ़ने लगती है। ऐसे में आप सफेद बालों को काला करने के लिए एलोवेरा जेल और नारियल तेल की मदद लें सकती हैं। तो आइए जानें ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट छाया आनंद से कैसे नारियल तेल और एलोवेरा जेल का प्रयोग करके आप इस प्रॉब्लम को कम कर सकती हैं। साथ ही इसके बालों के लिए ढेरों फायदे भी बताएंगे।

नोट: अगर आपके बाल पहले से सफेद हैं, तो यह वापस काले नहीं होंगे।

एलोवेरा जेल और नारियल तेल हेयर मास्क

alovera gel hair mask

सामग्री

alovera gel for hairs

  • 1 छोटा कप एलोवेरा जेल
  • 2 बड़े चम्मच नारियल तेल
  • 2 बड़े चम्मच मेहंदी पाउडर

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले 1 बाउल में एलोवेरा जेल को ले लें।
  • अब इसमें मेहंदी पाउडर और नारियल तेल को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें।

इसे जरूर पढ़ें: अगर हो रहा है हेयरफॉल तो इन 3 किचन इंग्रीडिएंट्स का करें प्रयोग

लगाने का तरीका

white hair expert

  • बालों को अच्छी तरह से धो कर सुखा लें।
  • फिर इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगवाएं।
  • जब ये सुख जाए तो बालों को पानी से धो लें।

एलोवेरा जेल, नारियल तेल, नींबू हेयर मास्क

सामग्री

nariyal tel for white hair

  • 2 छोटे कप एलोवेरा जेल
  • 2 बड़े चम्मच नारियल तेल
  • 2 बड़े चम्मच नींबू का रस

लगाने का तरीका

  • एक कटोरी में एलोवेरा जेल लें।
  • अब इसमें नींबू का रस और नारियल तेल को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके इसे बालों के स्कैल्प पर लगा लें।
  • इसके बाद इसे करीब 30 मिनट तक सूखने दें।
  • फिर बालों को पानी से धो लें।

इसे जरूर पढ़ें: Hair Fall: बाल झड़ने की बजाय दोगुना तेजी से बढ़ेंगे, करें ये काम

बालों में एलोवेरा और नारियल तेल हेयर मास्क लगाने के फायदे

एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो आपके बालों को काला करने के साथ-साथ सॉफ्ट बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा यह बालों के रूखेपन को दूर करने का काम करता है। वहीं बालों के टेक्सचर को सही करने में मददगार होता है। साथ ही बालों को हाइड्रेट भी करता है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

pic credit freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।