herzindagi
raw milk mask for hair loss in hindi

कच्चे दूध से बने इन हेयर मास्क से पाएं झड़ते बालों से छुटकारा

बाल कई कारणों से झड़ते हैं। लेकिन अगर आप इनकी सही तरीके से केयर करेंगी तो आप इस समस्या से निजात पा लेंगी। 
Editorial
Updated:- 2022-05-17, 12:19 IST

क्या आप दूध का इस्तेमाल केवल पीने के लिए करती हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो बता दें कि कच्चा दूध आपकी स्किन से लेकर बालों तक के लिए फायदेमंद होता है। यही कारण है कि ब्यूटी और हेयर केयर प्रोडक्ट्स में कच्चा दूध मिलाया जाता है। कच्चे दूध में कैल्शियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए आप बालों से संबंधित समस्या से छुटकारा पाने के लिए कच्चे दूध को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। खासतौर पर अगर आपके बाल झड़ते हैं, तो आपके लिए कच्चा दूध रामबाण होगा।

बालों को पोषण देने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आप कच्चे दूध से बने हेयर मास्क का उपयोग कर झड़ते बालों से छुटकारा पा सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं हेयर मास्क बनाने का तरीका? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

बालों में कच्चा दूध लगाने के फायदे

raw milk for hair fall

  • कच्चे दूध के इस्तेमाल से आपके बाल मुलायम होने लगेंगे।
  • यह आपके बालों में शाइन ऐड करेगा। जिससे आपके बाल अधिक सुंदर दिखेंगे।
  • दोमुंहे बालों के लिए भी आप कच्चे दूध का उपयोग कर सकती हैं।
  • जिनके बाल ड्राई और फ्रिजी होते हैं, वह अपने बालों में कच्चे दूध से बना मास्क और पैक लगा सकती हैं।

कच्चा दूध और अंडे से बनाएं हेयर मास्क

milk and egg hair mask

अंडे में प्रोटीन और बी विटामिन (1) भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये पोषक तत्व आपके बालों को नरिश करेंगे,जिससे आपके बालों का झड़ना कम हो जाएगा।

आवश्यक सामग्री

  • 1 अंडा
  • 1 कप कच्चा दूध
  • 2 बड़े चम्मच नींबू का रस
  • 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल

बनाने का तरीका

  • एक बाउल में अंडा फेंट लें। इसके बाद सभी सामग्री मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगा लें।
  • शॉवर कैप पहनें। इस मास्क को करीब 20 मिनट तक बालों में लगा रहने दें।
  • फिर बालों को धो लें।
  • हफ्ते में दो बार इस हेयर मास्क को लगाने से आपके बाल झड़ने बंद हो जाएंगे।

दूध और केले से बनाएं हेयर मास्क

banana hair mask

केले में पोटेशियम, एंटीऑक्सिडेंट, प्राकृतिक तेल और विटामिन मौजूद होता है, जिससे आप बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा पा लेंगी । इसलिए केले से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।

आवश्यक सामग्री

  • 2 पके केले
  • 1 चम्मच ऑलिव ऑयल
  • 1 चम्मच नारियल का तेल
  • 1 चम्मच शहद
  • 4-5 चम्मच कच्चा दूध

बनाने का तरीका

  • एक बाउल में सभी सामग्री को मिला लें।
  • अब इस मास्क को अपने बालों में अच्छे से लगा लें। (बियर से बनाएं ओवरनाइट हेयर मास्क)
  • करीब 5 मिनट बाद बालों को धो लें।
  • हफ्ते में एक बार कच्चा दूध से बने इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें:DIY इस होममेड ओवरनाइट हेयर मास्क से पाएं हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा

शहद और कच्चा दूध

honey and raw milk hair mask

जिस तरह शहद खाने के लिए फायदेमंद होता है। आप इससे बने हेयर मास्क को लगाकर बालों से संबंधित समस्या को दूर कर सकेंगी । शहद में एंटीबैक्टीरिया होते हैं, जो बालों की ड्राईनेस को कम करता है। जिससे बाल झड़ने कम हो जाते हैं।

आवश्यक सामग्री

  • 2 चम्मच शहद
  • 1 कप कच्चा दूध

बनाने का तरीका

  • दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इस मिश्रण को अपने बालों में लगा लें।
  • करीब 20 मिनट बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। (कलर्ड बालों में शाइन लाएंगे ये हेयर मास्क)
  • इस हेयर मास्क को हफ्ते में एक से दो बार जरूर लगाएं।

इसे भी पढ़ें:खरबूजे से बने इस होममेड हेयर मास्क से आप भी पा सकती हैं खूबसूरत बाल


इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल झड़े नहीं तो इसके लिए आपको हेयर केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए।
  • हफ्ते में 2-3 बार बाल जरूर धोएं।
  • बालों में तेल लगाना न भूलें। तेल से बालों को नर्शिमेंट मिलती है, जिससे बाल कम टूटते हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।