अनार से इस तरह करेंगी फेशियल, दमक उठेगा आपका चेहरा

फल स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आप फलों की मदद से घर पर फेशियल कर सकती हैं। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-09-23, 19:43 IST
how to do pomegranate facial at home

फेशियल करने से क्लॉग पोर्स, ड्राई स्किन और डेड स्किन को रिमूव होती है। इसलिए कहा जाता है कि महीने में कम से कम एक बार फेशियल जरूर करना चाहिए। हालांकि, आजकल इसके लिए काफी पैसे खर्च होते हैं। इसलिए महिलाएं पार्लर जाने से बचती हैं।

अगर आप भी इन्हीं महिलाओं में से एक हैं तो आपको बता दें कि आप घर बैठे भी आसानी से फेशियल कर सकती हैं। इसके लिए आपको बाजार से प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप किचन में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

क्या आपका फ्रिज फ्रूट्स से भरा रहता है? क्या आप फल खाना पसंद करती हैं? फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। आप इनका उपयोग त्वचा के लिए भी कर सकती हैं। अनार खाने से शरीर में खून बढ़ता है। उसी तरह इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा को कई तरह से फायदे मिलते हैं। अगर हम आपको अनार से फेशियल करने को कहें तो आप शायद इसे मजाक समझेंगी। ऐसा नहीं है, आप कुछ ही स्टेप्स में घर बैठे आसानी से फेशियल कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं फेशियल करने का तरीका? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

how to clean face with pomegranate

स्टेप-1

  • फेशियल का पहला स्टेप है फेस क्लीनिंग। यानि आपको अपने चेहरे पर मौजूद गंदगी को साफ करना होगा।
  • चेहरा साफ करने के लिए आपको अनार का रस और गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी।
  • गुलाब जल के इस्तेमाल से न केवल चेहरा साफ हो जाएगा बल्कि त्वचा हाइड्रेट भी रहेगी।
  • आधा कप अनार के जूस में कम से कम 10 बूंद गुलाब जल की मिला लें।
  • अब एक रूई को इसमें भिगो लें। फिर इसे अपने चेहरे सर्कुलर मोशन में लगा लें।
  • कुछ देर रब करें और फिर सादे पानी से अपना चेहरा साफ करें।
  • लीजिए हो गया आपका चेहरा एकदम साफ।

स्टेप-2

how to make pomegranate cream

  • फेशियल का अगला स्टेप है स्क्रब करना।
  • स्किन को स्क्रब करना बेहद जरूरी होता है। स्क्रबिंग करने से डेड स्किन रिमूव होती है, जिससे त्वचा साफ नजर आती है।
  • स्क्रब करने के लिए आपको अनार का जूस और चावल का आटा चाहिए होगा।
  • इस बात का ध्यान रखें कि आटा दरदरा होना चाहिए। अन्यथा स्क्रब सही तरह से नहीं होगा।
  • 4 चम्मच चावल के आटे में 3 चम्मच अनार का रस मिला लें। यह पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए।
  • अब इसे अपने चेहरे पर लगा लें। फिर हल्के हाथों से त्वचा को रगड़ लें।
  • फिर फेश वॉश कर लें। लीजिए हो गया स्क्रब।

स्टेप-3

  • अब त्वचा पर क्रीम लगाएं।
  • इससे आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाएगी।
  • इसके लिए आपको 2 चम्मच मलाई में 1 चम्मच अनार का रस मिक्स करना होगा।(केले से करें फेशियल)
  • फिर घर पर बनी इस क्रीम को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • हल्के हाथों से त्वचा को मसाज दें।

इसे भी पढ़ें:Skin Care Tips: चेहरे पर ग्‍लो लाना है तो घर पर ही इन 4 स्‍टेप्‍स में कॉफी फेशियल करें

स्टेप-4

how to make pomegranate face pack

  • फेशियल का आखिर स्टेप में आपको अपनी त्वचा पर फेस मास्क का इस्तेमाल करना होता है।
  • 1 चम्मच अनार के रस में 1 चम्मच कोको पाउडर मिला लें।(बेसन से फेशियल कैसे करें)
  • अब इसे मिक्स करके चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें।
  • जब पैक सूख जाए तब इसे साफ कर लें।
  • हो गया आपका अनार से फेशियल।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik & Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP