निखरी और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए अक्सर हम पार्लर जाकर ढेरों रुपये खर्च कर देते हैं। वहीं यह निखार कुछ ही समय तक रहता है और इनमें इस्तेमाल किए जाने वाली क्रीम और प्रोडक्ट्स में केमिकल मौजूद होता है, जो स्किन के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
त्वचा का ख्याल रखने के लिए घर में मौजूद चीजें बेहद फायदेमंद होती हैं। तो आइये जानते हैं नेचुरल तरीके से कैसे रखें त्वचा का ख्याल। साथ ही, जानेंगे त्वचा को इन चीजों से मिलने वाले फायदों के बारे में-
पार्लर जैसे ग्लो के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?
- दही
- बेसन
- शहद
शहद को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?
- यह चेहरे पर मौजूद पोर्स साफ करने में मदद करता है।
- चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
- इसके अलावा यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है।
बेसन को चेहरे पर लगाने के फायदे
- बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
- त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार होता है।
- चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करने के लिए बेसन बेहद फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें:Besan On Face: बेसन की मदद से करें चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन, मिलेगी निखरी त्वचा
दही को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
- त्वचा पर निखार लाने के लिए भी दही बेहद फायदेमंद होता है।
- दही स्किन में दिखने वाले एजिंग साइंस को कम करने में मदद करती है।
- इसका का इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा लंबे समय तक जवां और खूबसूरत नजर आती है।

पार्लर जैसे ग्लो के लिए क्या करें?
- सबसे पहले एक बाउल में 2 से 3 चम्मच बेसन और 2 चम्मच शहद की डालें
- इसमें 2 चम्मच दही की डालें।
- इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और चेहरे पर लगा लें।
- ब्रश के इस्तेमाल से इस फेस पैक को चेहरे पर लगा लें।
- इस फेस पैक को चेहरे पर तब तक लगा रहने दें, जब तक ये पूरी तरह से सूख न जाये।
- चेहरे को साफ पानी और कॉटन की मदद से चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें।
- इस नुस्खे को आप हफ्ते में 2 बार आजमा सकती हैं।
- लगातार इस तरह से चेहरे की देखभाल करने से आपकी त्वचा जवां और निखरी हुई नजर आएगी।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको त्वचा का ख्याल रखने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों