नवरात्रि के नौ दिन बेहद ही खास होते हैं। इन नौ दिनों में हम सभी ना केवल मां की भक्ति करते हैं, बल्कि जमकर गरबा और डांडिया भी खेलते हैं। इतना ही नहीं, हर दिन के अलग रंग के अनुसार खाते हैं या कपड़े पहनते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में हर दिन का अपना एक अलग रंग भी होता है, जो पूरे माहौल को सकारात्मक और उत्साहवर्धक बना देता है। यूं तो आप भी खुद को उस दिन के रंग के आधार पर स्टाइल करती हैं, लेकिन अगर नेल्स भी उसी थीम के साथ मैच कर जाएं, तो लुक और भी परफेक्ट और स्टाइलिश लगने लगता है।
हालांकि, नवरात्रि स्पेशल नेल आर्ट बनाने के लिए आपको महंगे सैलून जाने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो घर पर भी छोटे-छोटे ट्रिक्स आजमा सकती हैं और घर पर मौजूद सामान जैसे स्पॉन्ज, बॉबी पिन या टूथपिक की मदद से अपने नेल्स को फेस्टिव बना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको नवरात्रि के नौ दिनों के लिए बेहतरीन कलर-थीम्ड नेल आर्ट आइडियाज के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी बेहद पसंद आएंगे-
नवरात्रि का पहले ऑरेंज कलर का इस्तेमाल किया जाता है, जो एनर्जी को दिखाता है। इस दिन डिजाइन बनाने के लिए आप ऑरेंज कलर की नेल पॉलिश को बतौर बेस लगाएं। आप स्पॉन्ज से हल्के-हल्के दबाकर ओम्ब्रे लुक बना लो। इसमें गोल्डन ग्लिटर का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है।
व्हाइट कलर शांति का प्रतीक है। आप दूसरे दिन व्हाइट कलर से नेल आर्ट बनाएं। इस दिन आप फ्रेंच मेनीक्योर को एक ट्विस्ट के साथ करें। इसके लिए पहले व्हाइट बेस लगाएं। अब छोटे पर्ल या चमकीले स्टोन को टिप्स पर चिपका लें। अगर पर्ल या स्टोन नहीं है तो ऐसे में आप टूथपिक की मदद से डॉट डिजाइन भी बनाया जा सकता है।
नवरात्रि के तीसरे दिन लाल रंग का इस्तेमाल किया जाता है। इस दिन आप ब्राइट रेड कलर के नेल पेंट को लगाएं। नेल आर्ट बनाने के लिए आप आधा नेल रेड और आधा गोल्डन कलर लगाएं। साफ लाइन बनाने के लिए आप मास्किंग टेप का सहारा भी ले सकती हैं।
नवरात्रि के चौथे दिन रॉयल ब्लू कलर से नेल आर्ट बनाएं। आप ब्लू और सिल्वर कलर से ओम्ब्रे इफेक्ट क्रिएट कर सकती हैं। इससे नेल्स बेहद ही खूबसूरत नजर आते हैं। इसके लिए आप सिल्वर जेल पेन या आईलाइनर की मदद भी ले सकती हैं।
येलो कलर पॉजिटिविटी को दर्शाता है। नेल आर्ट बनाने के लिए आप पहले येलो बेस कलर को लगाएं। इसके बाद आप एक नेल पर सफ़ेद फूल बनाएं। इसके लिए आप बॉबी पिन की गोल टिप से डॉट्स बनाकर व जोड़कर आसानी से फ्लावर बना सकती हैं।
नवरात्रि के छठे दिन ग्रीन कलर का इस्तेमाल किया जाता है। इस दिन आप ग्रीन कलर से नेल आर्ट बनाएं। अब आप एमरेल्ड ग्रीन कलर से बेस बनाएं। उसके बाद आप गोल्डन फ्लेक्स लुक क्रिएट करें। इसके अलावा आप नेल पर बेल और पत्तियों का डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आप पतले ब्रश से पत्तियों की आउटलाइन बनाओ और अंदर हरा या गोल्डन कलर भरो।
ग्रे कलर से आप बेहद ही खूबसूरत नेल आर्ट बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए पहले ग्रे बेस लगाएं और फिर ब्लैक-व्हाइट कलर से एब्सट्रैक्ट लाइन्स बनाएं और इस तरह एक मार्बल इफ़ेक्ट क्रिएट करें। मार्बल इफेक्ट बनाने के लिए प्लास्टिक रैप को मसलकर नेल पर हल्के से दबाओ।
यह भी पढ़ें: क्रॉप-टॉप स्टाइल करने के लिए बेस्ट हैं ये 4 टिप्स, दिखेंगी भीड़ से हटके
पर्पल कलर से आप बेहद ही खूबसूरत नेल आर्ट डिजाइन बना सकती है। इसके लिए आप पहले पर्पल ग्लॉसी नेल पेंट लगाएं। फिर आप नेल आर्ट ब्रश से गोल्डन कलर से लहरदार डिज़ाइन बनाएं। अगर आपके पास नेल आर्ट ब्रश नहीं है तो आप टूथपिक की मदद से भी इसे बना सकती हैं।
पीकॉक ग्रीन कलर समृद्धि को दर्शाता है। इसके लिए आप पीकॉक ग्रीन ब्रेस लगाएं और मल्टीकलर ग्लिटर टिप्स से बिल्कुल मोर पंख जैसा लुक क्रिएट करें। इसके अलावा अगर आप चाहें तो टील, ब्लू व ग्रीन नेल पेंट को स्पॉन्ज से मिक्स करके लगाएं। इसके लिए आप मेकअप स्पॉन्ज पर तीनों रंग साइड-बाय-साइड लगाओ और नेल पर दबाकर मोर जैसा असर लाओ।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।