नवरात्रि का त्योहार शुरु हो चुका है। ऐसे में इस त्योहार हम प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा करते हैं। पूजा से पहले हर एक सुहागिन महीला खूबसूरत तरीके से तैयार होती हैं। ऐसे में आप चाहे तो इस नवरात्रि पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आलता भी लगा सकती हैं। आज हम आपको कुछ बेहतरीन आलता के डिजाइंस बताने वाले हैं। इन्हें आप भी आसानी से लगा सकती हैं।
पैरों के कोने पर आलता लगाने के बाद पैरों पर चांद बना देना होता है। इस डिजाइन से पैर खाली नहीं लगता और पैरों की खूबसूरती बढ़ जाती है। ऐसे में इस नवरात्रि आप चाहे तो इस तरीके का डिजाइन भी अपने पैर पर लगा सकती हैं।
अगर आपको ज्यादा आलता लगाना है तो आपको अपने पैरों पर मोटी बेल डिजाइन बनाना होगा। यह देखने में खूबसूरत लगता है और इसे लगना भी आसान है। इस डिजाइन को आप खुद से भी पैरों पर लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- नवरात्रि पर हाथों में लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन
पूरे पैर पर आलता लगाने के लिए आपको भरे पैर का डिजाइन नना चाहिए। इसकी मदद से आप आसानी से पूरे पैर पर आलता लगा सकती हैं। इसे आधे पैर पर लगाना होता है। आप खुद से भी इस तरीके के डिजाइन को बना सकती हैं। इसे अक्सर नई दुल्हनों के पैरों में लगाया जाता है।
इसे भी पढ़ें- नवरात्रि में आप भी लगा सकती हैं ये आसान और जल्दी लग जाने वाली मेहंदी डिजाइंस
फूल वाला आलता डिजाइन भी आप चाहे तो अपने पैरों पर लगा सकती हैं। फूल वाला आलता डिजाइन बनाने के लिए आपको एक लकड़ी में कॉटन लगाना होगा। इसकी मदद से आप अपने पैरों पर आसानी से फूल बना सकती हैं। इसे बनाना आसान है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - freepik, instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।