नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए आप क्या करती हैं? क्या आप मेनीक्योर और पेडीक्योर ट्रीटमेंट लेती हैं? यह ट्रीटमेंट नाखूनों को पैंपर करने के लिए किया जाता है। क्या आपको नेल पेंट लगाने का शौक है। इसके लिए आप हमेशा नए-नए नेल पेंट शेड्स खरीदती हैं। आजकल नेल्स को सुंदर बनाने के लिए नेल आर्ट डिजाइंस खूब पसंद किए जाते हैं। वेडिंग सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में नेल आर्ट डिजाइंस की मांग बढ़ रही है।
साल 2023 आने भी बस कुछ ही समय रह गया है। हर साल कुछ न कुछ नया ट्रेंड जरूर करता है। नेल आर्ट डिजाइंस पर भी यह बात लागू होती है। नए साल में कौन से नेल आर्ट रहेंगे ट्रेंड का हिस्सा, इस विषय पर हमने नेल एक्सपर्ट सिमर अहुजा से बात की है। उन्होंने हमें कुछ डिजांइस के बारे में बताया। चलिए एक नजर डालते हैं इन नेल आर्ट डिजाइंस पर।
स्टोन नेल आर्ट
स्टोन नेल आर्ट डिजाइन देखने में बेहद अच्छा लगता है। यह डिजाइन ज्यादातर नेल शेड्स के साथ मैच करता है। इस डिजाइन की खासियत यह है कि यह हर ओकेजन के लिए बेस्ट है। यह नेल आर्ट डिजाइन में स्टोन से कोई भी डिजाइन बनाया जा सकता है। आप ओकेजन के हिसाब से नेल पेंट का शेड चुन सकती हैं। यानी अगर आप नाइट पार्टी में जा रही हैं तो डार्क कलर की नेलपेंट लगाएं और फिर स्टोन चिपकाएं।
ग्राफिक्स नेल आर्ट
ग्राफिक्स डिजाइन आईलाइनर से लेकर नेल आर्ट में बेहद पसंद किए जा रहे हैं। इस तरह का नेल आर्ट बेहद यूनिक लगता है। इस नेल आर्ट को आप भी आसानी से घर पर बना सकती हैं। ग्राफिक्स में कोई एक डिजाइन सेट नहीं होता है। आप टेढ़ी-मेढ़ी लाइन्स भी क्रिएट कर सकती हैं। (डल नेल्स को brighten up बनाएं)
इसे भी पढ़ें:Nail Art Designs: हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस करवा चौथ ट्राई करें ये नेल आर्ट
ग्लिटर मिक्स एंड मैच
मिक्स एंड मैच नेल आर्ट का ट्रेंड एकदम लेटेस्ट है। इस डिजाइन में अलग-अलग नेल पेंट कलर्स का इस्तेमाल किया जाता है। आप चाहें तो नेल पेंट लगाने के बाद लाइन्स या डॉटेड डिजाइन भी बना सकती हैं। इससे आपके नेल्स और सुंदर लगेंगे। मिक्स एंड मैच नेल आर्ट डिजाइन में आप लाइट के साथ डार्क कलर भी चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:ब्यूटी ब्लेंडर से लेकर ईयरबड्स तक, इन चीजों से करें नेल आर्ट
ओम्ब्रेनेल आर्ट
View this post on Instagram
नेल आर्ट में ओंब्रे डिजाइंस इस साल ट्रेंड कर सकता है। ओम्ब्रे का मतलब होता है एक कलर के साथ दूसरे शेड को ब्लेंड करना। इस तरह का नेल आर्ट बेहद अच्छा लगता है। अगर आप सिंपल के साथ-साथ कुछ अच्छे नेल आर्ट की तलाश में हैं तो आपको यह डिजाइन ट्राई करना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: instagram simar's nail bar
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों