
अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए अधिकतर महिलाएं कई प्रयास करती हैं। कुछ महिलाएं, बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खे आजमाती हैं, लेकिन अब आपको स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर सरसों के तेल का इस्तेमाल कर अपने चेहरे पर हो रही स्किन प्रॉब्लम को कम कर सकती हैं और स्किन को सॉफ्ट और मुलायम भी बना सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से सरसों के तेल का स्किन के लिए कैसे इस्तेमाल करना सही रहेगा।
इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी जिन्हें इस फील्ड में 18 साल से भी ज्यादा का अनुभव हैं, उन्होंने बताया कि चेहरे को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बनाने के लिए कुछ महिलाएं पार्लर में कई तरह के ट्रीटमेंट लेती हैं। यही नहीं कुछ महिलाएं, तो स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और सर्दियों में रैशेज और पिम्पल्स वाली स्किन को लेकर काफी परेशान हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- Winter Care Tips: हाथों पर कितनी तरह से लगा सकती हैं विटामिन ई कैप्सूल? जानें ड्राइनेस भगाने के 3 आसान तरीके
आप घर पर रहकर सरसों के तेल वाला एक खास उपाय आजमा सकती हैं। सबसे पहले आप सरसों के तेल को डायरेक्ट लगाने से बचे, इससे कुछ महिलाओं को स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम हो सकती हैं। अगर आप इसका डायरेक्ट इस्तेमाल करती भी हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें। उसके बाद ही इसका उपयोग करें। स्किन पर सरसों के तेल का आप अलग तरह से भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक खास तेल बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी।
यह भी पढ़ें- Vitamin E Capsule: विटामिन ई कैप्सूल को डेली रूटीन में ऐसे करें शामिल, एक्सपर्ट ने बताया खास तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIK
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।