चेहरे पर होने वाली छोटी-छोटी समस्या की वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान होने लगते हैं और वह बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करती हैं। ऐसे में अगर आप भी चेहरे पर हो रहे ओपन कोर्स की वजह से परेशान रहती है और उन्हें कम करने के लिए घरेलू नुस्खे ढूंढ रही है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको ऐसी दो चीजों के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप इन ओपन पोर्स को कम कर सकती हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अगर चेहरे पर छोटी सी फुंसी भी हो जाएं, तो महिलाएं परेशान होने लगती हैं. ऐसे में अगर आप भी चेहरे पर हो रहे ओपन पोर्स की वजह से परेशान हैं, तो अब आप घर पर रहकर अब आप घर पर रहकर कच्चा दूध और विटामिन ई कैप्सूल दोनों का इस्तेमाल कर इन्हें कम कर सकती हैं। आईए जानते हैं इसके इस्तेमाल के बारे में।
ओपन पोर्स चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकते हैं। ऐसे में इन्हें कम करने के लिए इस कच्चा दूध वाला उपाय आजमा सकती हैं।
कच्चा दूध और विटामिन ई कैप्सूल दोनों ही चेहरे की खूबसूरती के लिए बहुत जरूरी माने गए हैं।
कच्चे दूध और विटामिन ई कैप्सूल को इस्तेमाल करने के लिए आप एक कटोरी में थोड़ा कच्चा दूध निकाल लें।
अब इसमें विटामिन ई कैप्सूल को काटकर इसका तेल मिक्स कर दें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें।
यह भी पढ़ें: Vitamin E Capsule: विटामिन ई कैप्सूल के साथ मिला लें ये एक चीज, चेहरे की रंगत में दिखेगा असर
इसके बाद कॉटन पैड की मदद से पूरे चेहरे पर इसे लगा ले। आपको इस मिश्रण को 25 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखना है।
जब यह सुख जाए, तब आप नॉर्मल पानी से अपने चेहरे को धो सकती हैं।
आप चाहे तो इस उपाय को रोजाना रात में सोने से पहले कर सकती हैं या एक हफ्ते में 3 से 4 बार भी कर सकती हैं।
इससे आपको ओपन कोर्स में काफी हद तक राहत देखने को मिल सकती है।
आप इन दोनों चीजों का इस्तेमाल कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं और स्किन प्रॉब्लम से भी राहत पा सकती हैं।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें: घर पर तैयार करें होममेड फेस वॉश, कम खर्च में पाएं ग्लोइंग त्वचा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।