Beauty Tips: मोरिंगा के इस्तेमाल से इस तरह पाएं ग्लोइंग स्किन और मजबूत बाल

अगर आप ग्लोइंग स्किन के साथ मजबूत बाल पाना चाहती हैं तो मोरिंगा को आज ही आजमाकर देखें। जानें इसके अद्भुत फायदे।

moringa beauty benefits skin care main

हर महिला की यही चाहत होती है कि उनकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग नजर आए। इसके लिए महिलाएं कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाती है। त्वचा में निखार पाने के लिए बहुत सी महिलाएं महंगे कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं, पार्लर में महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने में भी संकोच नहीं करतीं। लेकिन कई बार पैसे खर्च करने के बावजूद मनचाहा निखार नहीं मिल पाता। अगर आप कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने के बाद भी संतुष्ट नहीं हैं और अपनी त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए कुदरती तत्वों पर विश्वास करती हैं तो आपको मोरिंगा के ब्यूटी बेनिफिट्स के बारे में जरूर जानना चाहिए। मोरिंगा सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं, बल्कि बालों के लिए भी बहुत अच्छा है। इसके इस्तेमाल से कुछ ही समय में हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिल जाता है और आपको मिलते हैं हेल्दी और शाइनी हेयर। तो आइए जानते हैं मोरिंगा के इन फायदों के बारे में

मोरिंगा बनाता है स्किन को खूबसूरत

moringa beauty benefits

  • मोरिंगा में ऐसे गुणकारी तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को भीतर से पोषण देते हैं। इसमें संतरे से ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है, इसीलिए इसके इस्तेमाल से त्वचा कुछ ही दिनों में दमकती नजर आती है।
  • मोरिंगा में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कोलेजन को बूस्ट करते हैं। इसके साथ ही यह उम्र के साथ नजर आने वाली फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से झुर्रियों और लटकती हुई स्किन की समस्या से छुटकारा मिलता है।
  • मोरिंगा में एंटीऑक्सिडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा से विषैले पदार्थों को बाहर करने में में मदद करते हैं।

लंबे समय तक जवां नजर आएगी आपकी त्वचा

moringa benefits for glowing skin and strong hair

मोरिंगा में पाए जाने वाले औषधीय तत्व त्वचा को इन्फेक्शन से भी बचाते हैं। मोरिंगा ऑयल का इस्तेमाल करने से ढलती उम्र के असर को धीमा किया जा सकता है। अगर मोरिंगा की पत्तियों और इसके तेल को मिलाकर इस्तेमाल किया जाए तो इससे त्वचा में कसावट बनी रहती है और झुर्रिया नजर नहीं आती।

इसे जरूर पढ़ें:Hair Styling Tips: बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के 5 आसान घरेलू उपाय

मोरिंगा में एंटी बैक्टीरियल गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसीलिए इसका पैक त्वचा पर लगाने से मुहांसे की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके लिए मोरिंगा ऑयल भी काफी असरदार है। अगर आपके होंठ ड्राई हो जाते हैं और बार-बार फटते हैं तो मोरिंगा का लेप होंठों पर लगाने से भी लाभ मिलता है। इससे होंठों को नमी मिलती है और वे सॉफ्ट बने रहते हैं।

मिलता है गोरा निखार

सूरज की परा बैंगनी किरणों के असर से अक्सर त्वचा मुरझा जाती है। अगर आप अपनी स्किन कीटैनिंग हटाकर गोरा निखार पाना चाहती हैं तो उसके लिए भी मोरिंगा बहुत असरदार है। इससे ना सिर्फ फेयर स्किन मिलती है, बल्कि इससे त्वचा पर नजर आने वाले छाइयां और दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Celeb Hair Care tips: आलिया भट्ट की तरह आप भी इन 5 तरीकों से 5 मिनट में पतले बालों को दिखा सकती हैं घना

मोरिंगा से मिलते हैं मजबूत और स्वस्थ बाल

moringa benefits for strong hair

  • मोरिंगा की पत्तियों में विटामिन-बी 1 ,विटामिन बी-2 ,विटामिन बी 3 ,विटामिन बी-6 ,विटामिन बी-7 पाए जाते हैं, जो बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने में बहुत असरदार साबित होते हैं। मोरिंगा के सेवन से शरीर में रक्त संचार तेज होता है और इससे बालों पर भी असर साफ नजर आता है। नतीजा ये होता है कि आपके बाल हेल्दी और सिल्की नजर आते हैं।
  • शरीर के सेल्स के निर्माण में विटामिन-ए की भूमिका अहम होती है। अगर शरीर में विटामिन-ए की कमी हो तो स्केल्प ड्राई और सख्त हो जाता है। इसके कारण बाल रूखे होने की आशंका होती है। डाइट में मोरिंगा लेने से इस समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।
  • मोरिंगा की पत्तियों में विटामिन-ई पाया जाता है, इसीलिए इसका पैक लगाने से मिलते हैंशाइनी हेयर। इसके साथ ही मोरिंगा ऑयल भी पोषक तत्वों से भरपूर है। इस तेल की मालिश से बाल स्वस्थ और मजबूत हो जाते हैं।
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे जरूर शेयर करें। स्किन और हेयर केयर से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।

Image Courtesy: artofskin, eatyouryardjax, ebayimg, legit, doverskinhealth

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP